बैंक ऑफ इंडिया पब्लिक सेक्टर का एक लोकप्रिय बैंक है, इसकी शुरुआत वर्ष 1906 में हुई थी और पूरे भारत में इसकी 5000 से अधिक शाखाएं हैं। BOI के ग्राहकों को आधार के साथ बैंक अकाउंट को लिंक करना होगा अन्यथा उनके अकाउंट अस्थायी रूप से डिएक्टिवेट हो जाएंगे और वे तब तक कोई वित्तीय ट्रांजेक्शन नहीं कर पाएंगे जब तक वे अपने बैंक अकाउंट से आधार लिंक (Bank Account Link with Aadhaar) नहीं कर लेते।
बैंक ऑफ इंडिया अकाउंट को आधार से ऑनलाइन लिंक करें
बीओआई अकाउंट को आधार से ऑनलाइन लिंक (BOI Link with Aadhaar Online) करने के नीचे बताएं गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- BOI की ऑफिशियल बेवसाइट पर जाएं और “इंटरनेट बैंकिंग” पर क्लिक करें
- फिर “पर्सनल” ऑप्शन पर जाकर अपनी नेट बैकिंग यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें
- इसके बाद “आधार लिंकिंग” ऑप्शन चुनें
- अपना आधार नंबर दें और ओटीपी के साथ वैरिफाई करें
बैंक अधिकारियों द्वारा इसे वैरिफाई करने के बाद आपका सेविंग अकाउंट आधार से लिंक हो जाएगा।
मोबाइल ऐप के ज़रिए आधार को बैंक ऑफ इंडिया अकाउंट से लिंक करें
नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके बीओआई मोबाइल ऐप के जरिए आधार को बैंक अकाउंट से लिंक करें:
- अपने यूजर नेम और पासवर्ड की मदद से बीओआई मोबाइल ऐप पर लॉगिन करें
- सर्विस सेक्शन में ‘My Accounts’ पर जाएं और फिर वहां ‘View/Update Aadhaar Card details’ ऑप्शन पर क्लिक करें
- अपना UID (आधार नंबर) दर्ज करें और “Submit” बटन पर क्लिक करें। आपका बैंक अकाउंट आधार से लिंक हो जाएगा।

मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
आधार को बैंक ऑफ इंडिया अकाउंट से ऑफलाइन लिंक करें
बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहकों को अपने बैंक अकाउंट को आधार से लिंक करने के लिए अपने यहां की नज़दीकी शाखा पर जाना होगा। प्रक्रिया बहुत सरल है और आपके अकाउंट के साथ आधार लिंक के लिए लिया गया समय कुछ मिनटों से भी कम है। बैंक जाकर अपने बैंक ऑफ़ इंडिया अकाउंट को आधार से जोड़ने (Bank Of India Aadhaar Seeding) के लिए इस तरीके का पालन करें:
- उस शाखा पर जाएं जहां आपका बैंक अकाउंट है
- आधार लिंकिंग फॉर्म भरें
- फॉर्म के साथ अपने आधार कार्ड की एक सेल्फ अटेस्टेड कॉपी जमा करें
- बैंक कार्यकारी को फॉर्म जमा करें
- वैरिफिकेशन के लिए अपना मूल आधार कार्ड प्रदान करें
- एक रसीद के साथ कार्यकारी आपका मूल आधार वापिस करता है
- आपका आधार तुरंत आपके बैंक अकाउंट से जुड़ जाएगा
- रसीद नंबर का उपयोग आधार लिंक की स्थिति/ स्टेटस को जानने के लिए किया जा सकता है
ये भी पढ़ें- बैंक खाते से आधार लिंक का स्टेटस कैसे जानें
आधार को बैंक ऑफ इंडिया अकाउंट से लिंक करने के लिए आवश्यक दस्तावेज़
बैंक ऑफ इंडिया के खाताधारकों को नज़दीकी शाखा में जाकर अपने बैंक अकाउंट को आधार से जोड़ना होगा। उन्हें आधार सीडिंग (Aadhaar Seeding) के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ ले जाने होंगे:
- आपके आधार कार्ड की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी (बैंक में जमा की जाएगी)
- आधार लिंकिंग फॉर्म (बैंक में उपलब्ध)
- मूल आधार कार्ड (वैरिफिकेशन के बाद ग्राहक को वापिस कर दिया जाएगा)
अपने बैंक खाते से आधार लिंक करने के बाद आप पब्लिक डिस्ट्रिब्यूशन सिस्टम (PDS) के तहत सरकारी सब्सिडी सीधे अपने बैंक अकाउंट में प्राप्त कर सकेंगे। खाताधारक उस शाखा में जाकर अपने बैंक ऑफ़ इंडिया अकाउंट को आधार से लिंक कर सकते हैं जहाँ उन्होंने अकाउंट खोला था। अब तक, आपके बैंक अकाउंट को आधार से लिंक करने का कोई अन्य ऑनलाइन तरीका नहीं है।

मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
संबंधित सवाल
प्रश्न. क्या बैंक ऑफ इंडिया अकाउंट को आधार से ऑनलाइन लिंक कर सकते हैं?
उत्तर: हां, आप बैंक ऑफ इंडिया के ऑफिशियल वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से बैंक खाते को आधार से लिंक कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए लेख पढ़ें।
प्रश्न. आधार को बैंक ऑफ इंडिया अकाउंट से लिंक करने में कितना समय लगेगा?
उत्तर: आधार कार्ड को बीओआई खाते से लिंक करने में 24 से 72 घंटे का समय लगेगा।
प्रश्न. क्या मैं अपने आधार को विभिन्न बीओआई बैंक खातों से लिंक कर सकता हूं?
उत्तर: हां, आप अपने आधार को विभिन्न बैंक ऑफ इंडिया खातों से जोड़ सकते हैं।
प्रश्न. क्या मैं SMS के ज़रिए बैंक ऑफ इंडिया अकाउंट को आधार से लिंक कर सकता हूं?
उत्तर: SMS के ज़रिए बैंक ऑफ इंडिया अकाउंट को आधार से लिंक करने के लिए मेसैज को इस फॉर्मेट- “UID <space> Aadhaar number <space> Account number” टाइप करें और इसे “567676” नंबर पर भेज दें।
आधार को अन्य बैंकों के साथ लिंक करें
कोटक महिंद्रा बैंक लिंक आधार कार्ड
पंजाब नेशनल बैंक लिंक आधार कार्ड
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया लिंक आधार कार्ड
महाराष्ट्र बैंक लिंक आधार कार्ड
आंध्र बैंक लिंक आधार कार्ड
बैंक ऑफ़ बड़ौदा लिंक आधार कार्ड
सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया लिंक आधार कार्ड
कॉर्पोरेशन बैंक लिंक आधार कार्ड
इंडियन बैंक लिंक आधार कार्ड कार्ड
यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया लिंक आधार कार्ड
इंडियन ओवरसीज बैंक लिंक आधार कार्ड
देना बैंक लिंक आधार कार्ड
यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया लिंक आधार कार्ड