Flipkart एक्सिस क्रेडिट कार्ड की विशेषताएं |
|
|
|
वार्षिक फीस | ₹500 |
इसके लिए उपयुक्त | कैशबैक, शॉपिंग और ट्रैवल |
वेलकम बेनिफिट | Flipkart और Swiggy पर ₹600 की जॉइनिंग और एक्टिवेशन बेनिफिट |
कैशबैक बेनिफिट |
|
पैसाबाज़ार रेटिंग | ★★★ (3.5/5) |
यह भी पढ़ें: ये हैं भारत के टॉप क्रेडिट कार्ड, ऐसे करें आवेदन?
Flipkart एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड की विशेषताएं और लाभ
फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड भारत में सबसे लोकप्रिय क्रेडिट कार्डों में से एक है। फ्लिपकार्ट क्रेडिट कार्ड के फायदे (Flipkart Axis Credit Card Benefits) व विशेषताएं निम्न प्रकार हैं:
वेलकम बेनिफिट
Flipkart एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर ₹600 की कीमत का वेलकम बेनिफिट दिया जाता है, जो कि ₹500 की जॉइनिंग फीस के बदले काफी अच्छा ऑफ़र है। इसके वेलकम/ एक्टिवेशन बेनिफिट में शामिल हैं:-
- कार्ड जारी होने के 30 दिन के भीतर पहले ट्रांजैक्शन पर ₹500 तक का फ्लिपकार्ट वाउचर
- Swiggy के कस्टमर्स “ AXISFKNEW ” कोड का उपयोग कर अपने पहले ट्रांजैक्शन पर 50% यानी कि ₹100 तक का डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं।
अन्य समान कार्ड जैसे HDFC मिलेनिया और SBI स्पिलीक्लिक क्रेडिट कार्ड पर भी वेलमक बेनिफिट दिए जाते हैं। लेकिन इनके वेलकम बेनिफिट Flipkart एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर दिए जाने वाले बेनिफिट की तरह शानदार नहीं होते।
कैशबैक बेनिफिट
Flipkart एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर दिए जाने वाले कैशबैक के बारे में नीचे बताया गया है:-
- फ्लिपकार्ट और क्लेयरट्रिप (Flipkart and Cleartrip) पर अनलिमिटेड 5% कैशबैक पाएं
- प्रमुख मर्चेंट (क्लटफिट, पीवीआर, स्विगी और ऊबर) पर अनलिमिटेड 4% कैशबैक
- फ्लिपकार्ट और प्रमुख मर्चेंट के अलावा अन्य ट्रांजेक्शन पर
अन्य क्रेडिट कार्डों की तुलना में इस कार्ड पर दिया जाने वाला कैशबैक ऑफर काफी अच्छा है। इसके अलावा, अमेज़न पे ICICI कार्ड पर जहां अमेज़न पे बैलेंस के रूप में कैशबैक दिया जाता है, वहीं फ्लिपकार्ट कार्ड पर यह डायरेक्ट स्टेटमेंट क्रेडिट मॉडल के ज़रिए दिया जाता है। यानी कि आप जो भी कैशबैक प्राप्त करते हैं वो सीधे आपके क्रेडिट कार्ड अकाउंट में जमा हो जाएगा और इस तरह से रिवार्ड और कैशबैक को बदलने की आपकी मेहनत कम हो जाएगी।
नोट: कैशबैक इन श्रेणियों पर लागू नहीं है: सरकारी सेवाओं के लिए भुगतान, ईंधन खर्च, फ्लिपकार्ट और Myntra पर उपहार कार्ड की खरीदारी, ईएमआई लेनदेन, ईएमआई में परिवर्तित खरीदारी, वॉलेट लोडिंग लेनदेन, नकद अग्रिम, किराये का भुगतान, खरीदारी आभूषण, बीमा सेवाएँ, उपयोगिताएँ, शैक्षिक सेवाएँ, बकाया शेष का भुगतान, कार्ड शुल्क का भुगतान और अन्य कार्ड शुल्क।

हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
Flipkart एक्सिस क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले कैशबैक को आप इस तरह समझ सकते हैं:-
मान लीजिए कि आप एक बिलिंग पीरियड में 50,000 रु. खर्च करते हैं, तो:
- Flipkart: ₹10,000
- Cleartrip: ₹5,000
- अन्य खर्च : ₹35,000 (10,000 रु. की EMI के साथ)
EMI ट्रांजैक्शन पर कैशबैक नहीं मिलता, इसलिए 10,000 रु. के EMI ट्रांजैक्शन को कैशबैक कैलकुलेशन में शामिल नहीं किया गया है।
इतने खर्च पर कैशबैक मिलेगा: ₹10,000 +₹5,000 + ₹25,000 = ₹40,000
इस बिलिंग पीरियड के लिए कैशबैक को ऐसे कैलकुलेट किया जाएगा:
- 10,000 रु. (Flipkart) का 5% = 500 रु.
- 5,000 रु. का 5% (क्लीयरट्रिप) = 200 रु.
- 25,000 रु. का 2% = 375 रु.
कस्टमर के क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाला कुल कैशबैक = 1,075 रु.
यह भी पढ़ें: ऑनलाइन शॉपिंग के लिए बैस्ट हैं ये क्रेडिट कार्ड
अन्य लाभ
कैशबैक और को–ब्रांडेड वेलकम बेनिफिट के अलावा, आप Flipkart एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर नीचे दिए गए लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं:-
- हर साल 4 कॉम्प्लिमेंट्री डोमेस्टिक लाउंज एक्सेस
- 400 रु. से 4,000रु. तक का ट्रांजैक्शन (एक महीने में अधिकतम 400 रु. की छूट) करने पर फ्यूल सरचार्ज में 1% की छूट
- 10,000 से ज़्यादा पार्टनर रेस्टोरेंट पर 15% तक (अधिकतम 500 रु.) की छूट
- 2,500 रु. से अधिक के ट्रांजेक्शन को फोन बैंकिंग के ज़रिए आसानी से ईएमआई में बदल सकते हैं

हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
Flipkart एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के फीस और चार्ज़ेस
फीस और चार्ज़ेस | राशि | ||||||||||
ज्वॉइनिंग फीस | ₹500 | ||||||||||
वार्षिक फीस | ₹500 (साल में ₹3.5 लाख खर्च करने पर माफ) | ||||||||||
ब्याज दर | 3.75% प्रति माह | ||||||||||
लेट पेमेंट फीस |
|
*महत्वपूर्ण नियम और शर्तो को देखने के लिए यहां क्लिक करें
यह भी पढ़ें: क्रेडिट कार्ड के लिए कितना होना चाहिए क्रेडिट स्कोर?
फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड की योग्यता शर्तें और आवश्यक दस्तावेज़
अगर आप Flipkart एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको आयु, निवास स्थान, सैलरी, एक्टिव क्रेडिट कार्ड अकाउंट आदि से संबंधित योग्यता शर्तों को पूरा करना होगा। इसके अलावा आपका क्रेडिट स्कोर, भुगतान पैटर्न आदि भी आपके अप्रूव्ल की संभावना को प्रभावित करते हैं।
योग्यता शर्तें | विवरण |
आयु | 18 से 70 वर्ष |
न्यूनतम सैलरी | नौकरीपेशा: ₹15,000 गैर–नौकरीपेशा: ₹30,000 |
पेशा | नौकरीपेशा या गैर–नौकरीपेशा |
आवश्यक दस्तावेज़ | आवश्यक दस्तावेज़ों की लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें |
इन शहरों में मिलेगा क्रेडिट कार्ड | शहरों की लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें |
क्या आपको यह क्रेडिट कार्ड लेना चाहिए?
Flipkart एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो अक्सर Flipkart, Cleartrip और पार्टनर मर्चेंट से ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं। नीचे कार्ड पर मिलने वाले फायदों के बारे में बताया गया है:-
- Flipkart पर घरेलू सामान और गैजेट्स से लेकर किताब, कपड़े और ग्रॉसरी तक का सामान मिलता है, इन सभी पर आप 5% का कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं।
- Myntra से खरीदारी पर 1.5% का अनलिमिटेड कैशबैक पाएं
- क्लियरट्रिप में 4% की छूट और फ्लिपकार्ड से फ्लाइट & होटल बुकिंग पेमेंट पर कैशबैक पाएं
- फिल्में (PVR), कैब (Uber) और हेल्थ(cure.fit) आदि पर भी 4% का कैशबैक प्रदान किया जाता है
- आपको फ्यूल ट्रांजैक्शन पर कोई कैशबैक नहीं दिया जाएगा। आपको सिर्फ फ्यूल सरचार्ज पर छूट दी जाएगी

हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
Flipkart एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के समान अन्य कार्ड
क्रेडिट कार्ड | जॉइनिंग फीस | वार्षिक फीस | इन खर्चों के लिए सर्वश्रेष्ठ |
कैशबैक SBI कार्ड | ₹999 | ₹999 | ऑनलाइन शॉपिंग पर कैशबैक |
एक्सिस Ace क्रेडिट कार्ड | ₹4,999 | ₹499 | कैशबैक |
अमेज़ॉन पे ICICI क्रेडिट कार्ड | शून्य | शून्य | ऑनलाइन शॉपिंग |
HDFC मिलेनिया क्रेडिट कार्ड | ₹1,000 | ₹1,000 | ऑनलाइन शॉपिंग पर कैशबैक |
एयरटेल एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड | ₹500 | ₹500 | ऑनलाइन शॉपिंग पर कैशबैक |
स्टेंटर्ड चैटर्ड स्मार्ट क्रेडिट कार्ड | ₹499 | ₹499 | ऑनलाइन शॉपिंग पर कैशबैक |
Swiggy एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड | ₹500 | ₹500 | को-ब्रांडेड बेनिफिट्स और कैशबैक |
Flipkart एक्सिस कार्ड, Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड और Paytm SBI कार्ड की तुलना
Flipkart एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड एक को–ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड है। आइए देखें कि यह कार्ड दो अन्य लोकप्रिय क्रेडिट कार्डों के मुकाबले कैसे बेहतर है:
|
Flipkart एक्सिस कार्ड |
Amazon ICICI कार्ड |
Paytm SBI कार्ड |
अधिकतम कैशबैक | 5% (फ्लिपकार्ड के साथ) | 5% (अमेजन प्राइम मेंबर के लिए) | 5% (Paytm SBI कार्ड के सिलेक्ट वेरिएंट के साथ) |
फ्लैट कैशबैक रेट | 1.5% | 1% | 1.5% |
वेलकम बेनिफिट | कार्ड के साथ ₹600 का बेनिफिट | – | Paytm फर्स्ट मेंबरशिप के साथ ₹75,000 तक का बेनिफिट |
लाउंज एक्सेस | हर साल डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज में 4 कॉम्प्लिमेंट्री विज़िट | कोई कॉम्प्लिमेंट्री लाउंज विज़िट नहीं | इंटरनेशनल–$99 की कीमत की कॉम्प्लिमेंट्री प्रायोरिटी पास मेंबरशिप
डोमेस्टिक– 4 कॉम्प्लिमेंट्री डोमेस्टिक लाउंज एक्सेस (हर तीन महीने में सिर्फ 1 विज़िट) |
फ्यूल सरचार्ज छूट | 1% यानी ₹400 तक हर महीने | हर बार फ्यूल भरने पर फ्यूल सरचार्ज पर 1% की छूट |
₹500 से ₹3,000 के बीच ट्रांजैक्शन करने पर फ्यूल सरचार्ज पर 1% की छूट। हर स्टेटमेंट पीरियड में अधिकतम ₹100 की छूट |

मुफ़्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
संबंधित प्रश्न (FAQs)
प्रश्न. क्या मुझे फ्यूल पर किए गए ट्रांजैक्शन पर कैशबैक मिलेगा?
उत्तर: नहीं, फ्यूल ट्रांजैक्शन पर कोई कैशबैक नहीं मिलता। नीचे उन ट्रांजैक्शन के बारे में बताया गया है, जिनमें कैशबैक मिलता है:-
- Flipkart और Myntra से गिफ्ट कार्ड खरीदने पर
- EMI ट्रांजैक्शन
- खरीदारी को बाद में EMI में बदलने के लिए
- वॉलेट लोडिंग ट्रांजैक्शन
- कैश एडवांस
- बकाया राशि का पेमेंट करने पर
- कार्ड की फीस और चार्जे़स का पेमेंट करने पर
प्रश्न. क्या एक्सिस बैंक फ्लिपकार्ट क्रेडिट कार्ड पर कोई रिवार्ड पॉइंट मिलता है?
उत्तर: नहीं, रिवार्ड की जगह फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड सभी ट्रांजैक्शन पर कैशबैक प्रदान करता है। बैंक द्वारा प्रदान किया गया कैशबैक सीधे स्टेटमेंट में जमा किया जाता है।
प्रश्न. फ्यूल सरचार्ज पर छूट कहां से प्राप्त करें?
उत्तर: आप पूरे भारत के किसी भी पेट्रोल पंप पर फ्यूल सरचार्ज पर छूट का प्राप्त कर सकते हैं। हालाँकि, आप महीने में 500 रु. तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं। इतना ही नहीं, 400 रु. से 4,000 रु. के बीच किए गए फ्यूल ट्रांजैक्शन पर ही सरचार्ज पर छूट दी जाएगी।
प्रश्न. फॉरेन करेंसी मार्क–अप फीस क्या है?
उत्तर: हर बार जब आप किसी विदेशी मुद्रा में पेमेंट करते हैं, तो उस राशि पर फॉरेन करेंसी मार्क–अप फीस ली जाती है। Flipkart एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर 3.50% की मार्क अप फीस ली जाती है।
प्रश्न क्या मैं इस क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके एटीएम से कैश निकाल सकता हूं?
उत्तर:हाँ, आप दी गई कैश लिमिट तक ही कैश निकाल सकते हैं। हालांकि, निकाली गई राशि पर 2.5% या 500 रु.जो भी अधिक हो, की फीस ली जाएगी।
प्रश्न. आवेदन के बाद अपने फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड का स्टेटस कैसे चेक करें?
उत्तर: अपने फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड का स्टेटस चेक करने के लिए आप कस्टमर केयर को संपर्क कर सकते हैं या सीधे बैंक की वेबसाइट पर लॉग इन कर सकते हैं। आप अपना एप्लीकेशन स्टेटस जानने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। अपना स्टेटस चेक करने के लिए आपको अपनी एप्लीकेशन आईडी और जन्म तिथि देनी होगी।
प्रश्न. आवेदन के कितने दिनों बाद Flipkart एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड दिया जाता है?
उत्तर: कार्ड के लिए आवेदन करने और सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करने के बाद, बैंक 21 दिनों के भीतर कार्ड जारी कर देता है।
प्रश्न. फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड का कस्टमर केयर नंबर क्या हैं?
उत्तर: आप 1860-419-5555 और 1860-500-5555 पर कॉल कर एक्सिस बैंक कस्टमर केयर को संपर्क कर सकते हैं।