Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
600 या 750? कितना है आपका क्रेडिट स्कोर? मुफ्त में यहाँ जानें
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
भारतीय स्टेट बैंक अपने ग्राहकों को कई प्रकार की सेवाएं प्रदान करता है, जिसका लाभ ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से उठाया जा सकता है। चाहे वह पैसे निकालना हो या जमा करना, फाइनेंशियल या नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन या कोई अन्य सेवा, एसबीआई (SBI) ने अपने ग्राहकों के लिए पर्याप्त प्रावधान किए हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया NEFT सेवा अकाउंट होल्डर्स को एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में धनराशि आसानी से ट्रांसफर करने में मदद करती है। इस लेख के ज़रिये हम SBI NEFT के बारे में विस्तार से जानेंगे।

खाताधारक ऑनलाइन फंड ट्रांसफर करने के लिए निम्नलिखित में से किसी भी तरीके का पालन कर सकते है:
NEFT फुल फॉर्म (National Electronic Funds Transfer) है। यह एक इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर सेवा है जिसके माध्यम से एक अकाउंट होल्डर बैंक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में (एसबीआई या किसी अन्य बैंक अकाउंट में) फंड ट्रांसफर, क्रेडिट कार्ड से भुगतान कर सकता है, बिल का भुगतान आदि कर सकता है।
SBI NEFT डिफर्ड नेट सेटलमेंट के आधार पर काम करता है जिसमें भुगतान आधे घंटे के बैच में किया जाता है। एक बार किए गए ट्रांजैक्शन अगले बैच में ऑटोमेटिक रूप से क्लियर हो जाते हैं। NEFT एक समय के बाद किए गए रिक्वेस्ट को अगले बैंक कार्य दिवस के पहले बैच में क्लियर किए जाते हैं।
एक SBI खाते से दूसरे SBI खाते में NEFT फंड ट्रांसफर का तरीका निम्नलिखित है:




आपका फंड लाभार्थी के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा और आपको स्क्रीन पर एक कन्फर्मेशन दिखाई देगा।
SBI अपने अकाउंट होल्डर्स को SBI अकाउंट के अलावा ऑनलाइन बैंकिंग से अन्य बैंक अकाउंट में फड ट्रांसफर करने में मदद करता है। आप SBI, NEFT के माध्यम से अन्य बैंक खातों में आसानी से फंड ट्रांसफर करने का तरीका निम्नलिखित:







SBI NEFT के माध्यम से क्रेडिट कार्ड बिलों का भुगतान करने का तरीका निम्नलिखित:


SBI क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान NEFT के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है। SBI NEFT से क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान करने का तरीका निम्नलिखित:
अब आप सीधे SBI के माध्यम से क्रेडिट कार्ड का भुगतान ऑनलाइन कर सकते हैं
एक खाताधारक को NEFT के माध्यम से ट्रांसफर करने पर शुल्क का भुगतान करना पड़ता है। शुल्क की जानकारी नीचे दी गई टेबल में दी गई है।
| ट्रान्सफर राशि | ऑफलाइन NEFT शुल्क | नेट बैंकिंग NEFT शुल्क |
| ₹10,000 तक | ₹2 | NIL |
| ₹10,000 – ₹1 लाख | ₹4 | NIL |
| ₹1 लाख – ₹2 लाख | ₹12 | NIL |
| ₹ 2 लाख | ₹20 | NIL |
* शुल्क में GST शामिल नहीं है।
अकाउंट होल्डर ऑनलाइन या बैंक के माध्यम से NEFT फंड ट्रांसफर कर सकते हैं। NEFT का समय RBI द्वारा तय किया जाता है। वर्तमान में, NEFT ट्रांसफर चौबीसों घंटे यानी 24x7x365 आधार पर उपलब्ध हैं। बैंक जाकर NEFT प्रोसेस करने के इच्छुक ग्राहकों के लिए बैंकिंग छुट्टियों पर NEFT उपलब्ध नहीं है। ऐसे मामले में, ग्राहक को अपने बैंक ब्रांच में कॉल करके उन दिनों के बारे में पूछना चाहिए जब NEFT प्रोसेस नहीं किया जा सकता है। NEFT ट्रांजैक्शन के लिए बैंक जाने से पहले आप SBI हॉलिडे लिस्ट देख सकते है।
एक खाताधारक एक तय सीमा में अन्य खातों में फंड ट्रांसफर कर सकता है। यह राशि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा तय की जाती है। वर्तमान में, एसबीआई NEFT सीमा नीचे उल्लिखित है:
| ट्रांजेक्शन | न्यूनतम सीमा | अधिकतम सीमा |
| SBI NEFT | ₹1 | कोई सीमा नहीं |
ग्राहक को बैंक में जाकर फंड ट्रांसफर करने के लिए SBI NEFT फॉर्म भरना होता है। आपको अकाउंट नंबर, लाभार्थी का अकाउंट नंबर, ट्रांसफर राशि, प्रेषक के हस्ताक्षर, मोबाइल नंबर, तारीख आदि जानकारी दर्ज करनी होगी। यह फॉर्म नि: शुल्क है और बैंक में उपलब्ध है। प्रेषक को यह राशि नकद राशि के साथ जमा करनी होगी। ट्रांजैक्शन की जानकरी प्रदान करने वाले व्यक्ति को रसीद के रूप में कैशियर फॉर्म का एक हिस्सा लौटाता है।
निम्नलिखित जानकारी NEFT ट्रांजेक्शन के करने के लिए आवश्यक:
प्रश्न.लाभार्थी के खाते में ट्रांसफर होने में कितना समय लगता है?
उत्तर: NEFT आधे घंटे के बैच आधार पर काम करता है। यदि व्यक्ति ने सुबह 8 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच फंड ट्रांसफर किया है, तो यह राशि उसी दिन लाभार्थी के खाते में दिखाई देगी। यदि ट्रांसफर 6:30 बजे या 7 बजे के बैच किया जाता है, तो राशि उसी दिन या अगले दिन ट्रांसफर होगी।
प्रश्न.यदि राशि लाभार्थी के खाते में जमा नहीं होती है तो क्या होगा?
उत्तर: यदि राशि लाभार्थी के खाते में जमा नहीं की जाती है, तो राशि को बैच के 2 घंटे के भीतर रिमिटर बैंक को ट्रांसफर कर दिया जाता है।
प्रश्न.क्या NEFT के लिए IFSC कोड आवश्यक है?
उत्तर: NEFT ट्रांजेक्शन के लिए IFSC कोड अनिवार्य है। गलत IFSC के मामले में, फंड लाभार्थी के खाते में ट्रांसफर नहीं होता है।
प्रश्न. SBI NEFT ट्रांसफर के मामले में राशि क्रेडिट न होने के मामले में किसे संपर्क करना चाहिए?
उत्तर: फंड को लाभार्थी को ट्रांसफर नहीं किए जाने या फंड ट्रांसफर में देरी होने की स्थिति में होम ब्रांच से तुरंत संपर्क करना चाहिए।
प्रश्न.क्या NEFT शनिवार को उपलब्ध है?
उत्तर: हां, अगर आप ऑनलाइन माध्यम से NEFT प्रोसेस करते हैं तो शनिवार को NEFT उपलब्ध है। हालांकि, अगर आप बैंक जाकर NEFT प्रोसेस करना चाहते हैं, तो दूसरे और चौथे शनिवार को यह प्रोसेस नहीं किया जा सकता क्योंकि इन दिनों बैंक बंद रहते हैं।