टोल फ्री किसान कार्ड हेल्पलाइन नंबर निम्नलिखित है:
टोल-फ्री किसान क्रेडिट कार्ड हेल्पलाइन नंबर – 1800 115 526
टोल किसान क्रेडिट कार्ड हेल्पलाइन नंबर – 0120-6025109 / 155261
ग्राहक ईमेल के माध्यम से हेल्प डेस्क से भी संपर्क कर सकते हैं। पता है – pmkisan-ict@gov.in।

मासिक अपडेट के साथ अपनी क्रेडिट रिपोर्ट मुफ्त प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
विशिष्ट विभाग की संपर्क जानकारी
यदि ग्राहक विशिष्ट विभागों के प्रमुखों से संपर्क करना चाहते हैं तो वे ऐसा आसानी से कर सकते हैं। जानकारी निम्नलिखित है।
क्वेरी का प्रकार | संपर्क जानकारी |
योजना संबंधित | श्री संजय अग्रवाल सचिव ,
कृषि, सहकारिता और किसान कल्याण विभाग, कृषि भवन, नई दिल्ली – 110001 |
श्री राजेश वर्मा , कृषि, सहकारिता और किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त सचिव , कृषि भवन, नई दिल्ली – 110001 |
|
श्री विवेक अग्रवाल , संयुक्त सचिव और सीईओ-पीएम किसान, कृषि, सहकारिता और किसान कल्याण विभाग, कृषि भवन नई दिल्ली – 110001 |
|
फंड ट्रांसफर संबंधित |
श्री बिंबधर प्रधान , अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार कृषि भवन, नई दिल्ली 110 001। ईमेल: pmkisan-funds@gov.in |
श्री कृष्ण त्यागी , मुख्य नियंत्रक और लेखा सचिव कृषि, सहकारिता और किसान कल्याण विभाग, कृषि भवन नई दिल्ली – 110001 |
|
ICT संबंधी |
डॉ रंजना नागपाल, उप महानिदेशक राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र |
यह भी पढ़ें: ये हैं भारत के टॉप क्रेडिट कार्ड, ऐसे करें आवेदन?
राज्य नोडल अधिकारियों की संपर्क जानकारी
राज्य | ईमेल |
अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह | dirpanch@gmail.com |
आंध्र प्रदेश | ababu@ias.nic.in |
अरुणाचल प्रदेश | agri-arn@gov.in |
असम | agri-dept@nic.in |
बिहार | diragri-bih@nic.in |
चंडीगढ़ | radhika1.official@gmail.com |
छत्तीसगढ़ | hinanetam@gmail.com |
दादरा और नगर हवेली | districtpanchayat0003@gmail.com |
दमन और दीव | ahvs-dmn-dd@nic.in |
दिल्ली | jdagridelhi@gmail.com |
गोवा | dir-agri.goa@nic.in |
गुजरात | gssca80@gmail.com |
हरियाणा | adswmhry@gmail.com |
हिमाचल प्रदेश | dlr-hp@nic.in |
जम्मू और कश्मीर | mgopals1974@gmail.com |
झारखंड | agrisoil123@gmail.com |
कर्नाटक | agricommr.kar@nic.in |
केरल | addldirext.agri@kerala.gov.in |
लक्षद्वीप | gibrahimmcy@gmail.com |
MadhyaPradesh | anay.dwivedi@nic.in |
महाराष्ट्र | pmkisan-mh@gov.in |
मणिपुर | puiimcs@gmail.com |
मेघालय | agri-meg@nic.nic |
मिजोरम | agrimizoram@gmail.com |
नगालैंड | agrilan-ngl@gov.in |
ओडिशा | diragri.or@nic.in |
पुडुचेरी | diragri.py@gov.in |
पंजाब | agricultures58@gmail.com |
राजस्थान Rajasthan | reg.coop@rajasthan.gov.in |
सिक्किम | director.agrisikkim@gmail.com |
तमिलनाडु | diragri@tn.nic.in |
तेलंगाना | agriculture.telangana@gmail.com |
त्रिपुरा | krishibhawantripura@gmail.com |
उत्तर प्रदेश | dirag@nic.in |
उत्तराखंड | boardofrevenue-uk@gov.in |
किसान क्रेडिट कार्ड लोन ऑफर करने वाले बैंक
सभी टॉप बैंक और कई स्थानीय सहकारी बैंक किसानों या संबंधित गतिविधियों में लगे लोगों को किसान क्रेडिट कार्ड प्रदान करते हैं। कुछ प्रमुख बैंक नीचे दिए गए हैं।
भारतीय स्टेट बैंक – एसबीआई ने शहरी इलाकों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक अपनी पहुंच बना रखी है। भारत के सबसे पुराने बैंकों में से एक होने के नाते यह बैंक अधिकांश किसानों की नंबर 1 पसंद है। एसबीआई किसान क्रेडिट कार्ड लोन की ब्याज दरें 2.00% प्रति वर्ष से शुरू होती हैं, जो कि 3 लाख रु. तक की लोन राशि पर लागू होती है।
पंजाब नेशनल बैंक- पीएनबी किसान क्रेडिट कार्ड आसानी से आवेदन किया जा सकता है। यह आकर्षक ब्याज दरों पर लोन प्रदान करता है।
एचडीएफसी बैंक – यह भारत के अग्रणी निजी बैंकों में से एक है। एचडीएफसी बैंक द्वारा दिए जाने वाले लोन की ब्याज दरें 9.00% से शुरू होती हैं। यह अधिकतम 3 लाख रु. तक का लोन प्रदान करता है। इसके साथ ही कस्टमर्स को 25,000 रु. तक की लिमिट वाली एक चेक बुक भी दी जाती है।
अगर किसी किसान की फसल खराब हो जाती है तो बैंक लोन को 4 साल या उससे अधिक की अवधि के लिए बढ़ा सकता है। इसके साथ ही लोन राशि का उपयोग करके उगाई गई फसलें प्राकृतिक आपदाओं या कीट हमलों के लिए भी कवर की जाती हैं।
एक्सिस बैंक – एक्सिस बैंक किसान क्रेडिट कार्ड पर 8.85% की ब्याज दर लगती है। हालाँकि, बैंक सरकार द्वारा निर्देशित सबवेंशन योजनाओं का पालन करता है। इसका मतलब यह है कि योग्य आवेदक काफी कम दर पर भी लोन प्राप्त कर सकते हैं।
ग्राहक अन्य स्थानीय बैंकों में जा सकते हैं जो किसान क्रेडिट कार्ड लोन प्रदान करते हैं जैसे ओडिशा ग्राम्य बैंक , बंगीय ग्रामीण विकास बैंक आदि।
किसान क्रेडिट कार्ड – सुविधाएँ और लाभ
जिन लोगों ने किसान क्रेडिट कार्ड नहीं लिया हुआ है, वे निम्नलिखित बिंदुओं को पढ़कर किसान क्रेडिट कार्ड के शीर्ष लाभों को जान सकते हैं।
कम ब्याज दर – कम से कम 2.00% ब्याज दर पर लोन प्राप्त करें।
कुछ गिरवी रखने आवश्यकता नहीं – बैंकों को निर्देशित किया जाता है कि वे 1.60 लाख रुपये तक के लोन पर कुछ गिरवी ना रख वाए।
बीमा – निम्नलिखित बीमा कवरेज प्राप्त करें:
- आपदाओं के लिए फसल बीमा कवरेज
- स्थायी विकलांगता, मृत्यु, कार्डधारक के लिए अन्य जोखिमों पर बीमा कवरेज
भुगतान अवधि – बैंक फसल कटाई के साथ-साथ मार्केटिंग अवधि के आधार पर भुगतान अवधि तय करते हैं।
लोन राशि – 3 लाख रुपये तक के लोन प्राप्त करें।
ब्याज – किसान जो किसान क्रेडिट कार्ड खाते में पैसा जमा करते हैं, ब्याज अर्जित करेंगे।
- शीघ्र भुगतान करने पर किसानों से साधारण ब्याज दर ली जाती है
- कंपाउंड ब्याज तभी लिया जाता है जब कार्डधारक समय पर भुगतान करने में विफल होते हैं

मासिक अपडेट के साथ अपनी क्रेडिट रिपोर्ट मुफ्त प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
संबंधित प्रश्न (FAQs)
प्रश्न. किसान क्रेडिट कार्ड के लिए कोई कैसे आवेदन कर सकता है?
उत्तर: कोई भी व्यक्ति बैंक की शाखा में जा सकता है और अपने किसान क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके सीधे लोन के लिए आवेदन कर सकता है।
प्रश्न. किसान क्रेडिट कार्ड लोन पर लागू ब्याज दर कितनी है?
उत्तर: किसान क्रेडिट कार्ड लोन की ब्याज दर के बारे कस्टमर को तभी बताया जाएगा, जब कस्टमर लोन के लिए आवेदन करेगा। ब्याज दर कई कारकों पर निर्भर करती है जैसे किसान की क्रेडिट हिस्ट्री, कृषि क्षेत्र, बोई जाने वाली फसल आदि। नोट: RBI बैंकों द्वारा वसूले जाने वाले अधिकतम ब्याज दर पर नज़र रखता है।
प्रश्न. क्या किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड लोन के साथ इंश्योरेंस भी दी जाती है?
उत्तर: हां, किसानों को व्यक्तिगत दुर्घटनाओं, खेती की संपत्तियों और यहां तक कि फसल बीमा (राष्ट्रीय फसल बीमा योजना के माध्यम से) से बीमा कवरेज मिलता है।
प्रश्न. किसान क्रेडिट कार्ड लोन का उपयोग किन उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है?
- फसल की खेती से संबंधित खर्च
- रोजमर्रा की गतिविधियों के लिए फंड (वर्किंग कैपिटल)
- किसान के परिवार की उपभोग आवश्यकताएं, यदि कोई हों
- खेती की संपत्तियों और अन्य संबंधित गतिविधियों जैसे डेयरी पशुओं आदि का रखरखाव
- मार्केटिंग संबंधित खर्च
प्रश्न. मेरे पास अब तक कोई क्रेडिट कार्ड या लोन नहीं है। क्या मैं किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कर सकता हूँ?
उत्तर: हां, किसान या खेती से जुड़ी गतिविधियों जैसे डेयरी फार्मिंग, मछली पालन आदि से जुड़े लोग किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।