HDFC बैंक एफडी की ब्याज दरें |
|
अधिकतम स्लैब रेट | 7.40% (4 साल 7 महीने (55 महीने) |
1 साल के लिए | 6.60% |
2 साल के लिए | 7.00% |
3 साल के लिए | 7.00% |
4 साल के लिए | 7.00% |
5 साल के लिए | 7.00% |
टैक्स- सेविंग एफडी | 7.00% |
*ब्याज दरें 14 फरवरी, 2025 को अपडेट की गई हैं।
एचडीएफसी बैंक फिक्स्ड डिपॉज़िट ब्याज दरें
3 करोड़ रु. से कम की डोमेस्टिक/NRO/NRE डिपॉज़िट की ब्याज दरें
अवधि (दिन / वर्ष) | ब्याज दरें (प्रति वर्ष%) | |
आम नागरिक | वरिष्ठ नागरिक | |
7 – 14 दिन तक | 3.00 | 3.50 |
15 – 29 दिन तक | 3.00 | 3.50 |
30 – 45 दिन तक | 3.50 | 4.00 |
46 – 60 दिन तक | 4.50 | 5.00 |
61 – 89 दिन तक | 4.50 | 5.00 |
90 दिन – 6 महीने तक | 4.50 | 5.00 |
6 महीने 1 दिन – 9 महीने तक | 5.75 | 6.25 |
9 महीने 1 दिन -1 वर्ष | 6.00 | 6.50 |
1 वर्ष – 15 महीने | 6.60 | 7.10 |
15 महीने – 18 महीने | 7.10 | 7.60 |
18 महीने – 21 महीने | 7.25 | 7.75 |
21 महीने – 2 साल | 7.00 | 7.50 |
2 साल 1 दिन- 2 साल 11 महीने | 7.00 | 7.50 |
2 साल 11 महीने (35 महीने) | 7.35 | 7.85 |
2 साल 11 महीने 1 दिन – 3 साल | 7.00 | 7.50 |
3 साल 1 दिन – 4 साल 7 महीने | 7.00 | 7.50 |
4 साल 7 महीने (55 महीने) | 7.40 | 7.90 |
4 साल 7 महीने 1 दिन – 5 साल | 7.00 | 7.50 |
5 साल 1 दिन – 10 साल | 7.00 | 7.75 |
*ऊपर दी गई ब्याज दरें 24 जुलाई, 2024 से लागू हैं।
ध्यान दें: 1. NRO और NRE डिपॉज़िट पर वरिष्ठ नागरिक दरें लागू नहीं होंगी।
2. NRE डिपॉज़िट की न्यूनतम अवधि 1 साल है।
यह भी पढ़ें: वरिष्ठ नागरिकों को FD पर कितना ब्याज मिलता है? जानें
HDFC बैंक टैक्स सेवर डिपॉज़िट
अवधि | सामान्य नागरिक | वरिष्ठ नागरिक |
5 वर्ष | 7.00% | 7.50% |
3 करोड़ रु. से 5 करोड़ रु. तक की डोमेस्टिक/NRO/NRE डिपॉज़िट की ब्याज दरें
अवधि (दिन/साल) | ब्याज दरें (प्रति वर्ष%) | |
आम नागरिक | वरिष्ठ नागरिक | |
7 – 14 दिन | 4.75 | 5.25 |
15 – 29 दिन | 4.75 | 5.25 |
30 – 45 दिन | 5.50 | 6.00 |
46 – 60 दिन | 5.75 | 6.25 |
61 – 89 दिन | 6.00 | 6.50 |
90 दिन – 6 महीने | 6.50 | 7.00 |
6 महीने 1 दिन – 9 महीने | 6.85 | 7.35 |
9 महीने 1 दिन – 1 साल | 6.75 | 7.25 |
1 साल – 15 महीने | 7.40 | 7.90 |
15 महीने – 18 महीने | 7.05 | 7.55 |
18 महीने – 21 महीने | 7.25 | 7.75 |
21 महीने – 2 साल | 7.05 | 7.55 |
2 साल 1 दिन – 3 साल | 7.00 | 7.50 |
3 साल 1 दिन – 5 साल | 7.00 | 7.50 |
5 साल 1 दिन – 10 साल | 7.00 | 7.50 |
नोट:- 1. NRO और NRE डिपॉज़िट पर वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज नहीं दिया जाता।
2. NRE डिपॉज़िट के लिए न्यूनतम अवधि 1 वर्ष है
3. 5 साल 1 दिन से 10 साल की अवधि के लिए वरिष्ठ नागरिकों को 0.25% का अतिरिक्त ब्याज दिया जाएगा।
*ब्याज दरें 5 दिसंबर 2024 से लागू
यह भी पढ़ें: जानें किन बैंकों से मिलेगा एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज
HDFC बैंक की FCNR FD ब्याज दरें
अवधि | ब्याज दरें (प्रति वर्ष%) | |||||||||
GBP | USD | EURO | JPY | AUD | CAD | कब से प्रभावी | ||||
1 लाख से कम | 1 लाख से 1 मिलियन से कम | 1 मिलियन से 100 मिलियन से कम | 100 मिलियन और उससे अधिक | |||||||
1 साल 1 दिन से 2 साल तक | 4.50 | 4.75 | 4.75 | 4.75 | 4.75 | 2.10 | 0.01 | 4.00 | 2.75 | 1 जनवरी, 2025 |
2 साल से 3 साल तक | NA | 4.10 | 4.10 | 4.10 | 4.10 | NA | NA | 3.65 | 2.30 | 1 जनवरी, 2025 |
3 साल से 4 साल तक | NA | 4.00 | 4.00 | 4.00 | 4.00 | NA | NA | 3.45 | 2.20 | 1 जनवरी, 2025 |
4 साल से 5 साल तक | NA | 3.70 | 3.70 | 3.70 | 3.70 | NA | NA | 3.60 | 2.15 | 1 जनवरी, 2025 |
5 साल | NA | 3.70 | 3.70 | 3.70 | 3.70 | NA | NA | 3.60 | 2.15 | 1 जनवरी, 2025 |
HDFC बैंक RFC एफडी की ब्याज दरें
अवधि | ब्याज दरें (प्रति वर्ष%) | ||||
GBP | USD | यूरो | JPY | कब से प्रभावी | |
29 दिन से कम | 0.01 | 0.01 | 0.01 | 0.01 | 1 दिसंबर 2018 |
30 दिन – 3 महीने | 0.01 | 0.01 | 0.01 | 0.01 | 1 दिसंबर 2018 |
3 महीने 1 दिन – 6 महीने | 0.01 | 0.01 | 0.01 | 0.01 | 1 दिसंबर 2018 |
6 महीने 1 दिन – 1 साल से कम | 0.01 | 0.01 | 0.01 | 0.01 | 1 दिसंबर 2018 |
1 साल – 2 साल तक | 4.50 | 4.75 | 2.10 | 0.01 | 1 जनवरी, 2025 |
2 साल- 3 साल तक | 0.01 | 4.10 | 0.01 | 0.01 | 1 जनवरी, 2025 |
सिर्फ 3 साल | 0.01 | 4.00 | 0.01 | 0.01 | 1 जनवरी, 2025 |
यह भी पढ़ें: एफडी के बदले क्रेडिट कार्ड कैसे लें?
HDFC बैंक फिक्स्ड डिपॉज़िट (FD) योजनाओं के प्रकार
HDFC बैंक रेगुलर फिक्स्ड डिपॉज़िट
- मिनिमम फिक्स्ड अमाउंट: 5,000 रु.
- अवधि: 7 दिन से 10 साल तक
- HDFC बैंक वरिष्ठ नागिरकों को रेगुलर एफडी में 0.50% का अतिरिक्त ब्याज प्रदान करता है।
- डिपॉज़िटर अपनी एफडी में मासिक या तीन महीने में ब्याज प्रदान करने का विकल्प चुन सकते हैं।
- इस स्कीम में ब्याज को डिपॉज़िट राशि में फिर से री-इंवेस्ट करने का विकल्प मिलता है।
- डिपॉज़िटर HDFC बैंक की वेबसाइट पर, मोबाइल ऐप और नेट बैंकिंग के ज़रिए ऑनलाइन एफडी बुक कर सकते हैं।
एचडीएफसी बैंक हेल्थकवर (HealthCover) FD
- इस फिक्स्ड डिपॉज़िट स्कीम में आपको एफडी का लाभ तो मिलता ही है, साथ ही हॉस्पिटल कैश कवर की भी सुविधा मिलती है।
- यह एफडी 18 से 59 साल के रेजिडेंट इंडिविजुअल्स खोल सकते हैं।
- HDFC हेल्थ कवर एफडी खोलने के पहले साल हॉस्पिटल कैश कवर प्रदान किया जाएगा।
- 5 लाख रु. से 10 लाख रु. तक की राशि की एफडी में 500 रु. प्रतिदिन के हिसाब से 15 दिन तक हॉस्पिटल कैश कवर प्रदान किया जाएगा।
- 10 लाख रु. से 2.99 करोड़ रु. तक की राशि की एफडी में 15 दिन तक 1,000 रु. प्रतिदिन के हिसाब से हॉस्पिटल कैश कवर प्रदान किया जाएगा।
- एफडी राशि: 5 लाख- 2.99 करोड़ रु.
- फ्लेक्सी अवधि: 1-10 साल
- इस योजना के तहत दी जाने वाली ब्याज दरें रेगुलर फिक्स्ड डिपॉज़िट की ब्याज दरों के समान होती हैं
- मासिक/तिमाही (तीन महीने में) ब्याज भुगतान विकल्प के साथ-साथ इंटरेस्ट रीइन्वेस्टमेंट भी उपलब्ध है
- जमाकर्ता अपनी एफडी राशि के 90% तक का इंस्टेंट ओवरड्राफ्ट प्राप्त कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: ये हैं भारत की टॉप क्रेडिट रेटिंग एजेंसियां
पांच साल की टैक्स सेविंग फिक्स्ड डिपॉज़िट
- न्यूनतम राशि- 100 रु. और 100 रुपये के गुणांकों में
- अधिकतम राशि- 1.5 लाख रु. (एक वित्त वर्ष में)
- अवधि- 5 वर्ष (लॉक-इन)
- मासिक और त्रैमासिक (तीन महीनों में) ब्याज सुविधा उपलब्ध है
- जॉइंट डिपॉज़िट के मामले में, केवल मुख्य अकाउंट धारक को आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत टैक्स बेनिफिट मिलेगा
- योग्यता: निवासी व्यक्ति और हिंदू अविभाजित परिवार (HUF) इस योजना के लिए योग्य हैं।
HDFC डायरेक्ट डिपॉज़िट एफडी
- इस एफडी स्कीम के ज़रिए डिपॉज़िटर्स HDFC बैंक में सेविंग्स अकाउंट खोले बिना बैंक में एफडी करा सकते हैं।
- मिनिमम अमाउंट: 5,000 रु.
- प्रीमैच्योर विड्रॉल और ऑटो-रिन्यूअल का विकल्प उपलब्ध है।
- पैसा जमा करने के विकल्प: UPI – 1 लाख रु. तक, NEFT ट्रांसफर- 25 लाख रु. तक
- HDFC बैंक के डिजिटल बुकिंग पोर्टल के ज़रिए एफडी बुक की जा सकती है, जो eKYC, विडियो KYC और फंड जमा कराने के बाद बुक हो जाएगी।
फिक्स्ड डिपॉज़िट पर ओवरड्राफ्ट
- उद्देश्य: FD को तोड़े बिना तत्काल आर्थिक ज़रूरतों (घरेलू/व्यावसायिक) को पूरा करना
- जमाकर्ता अपने FD के ओवरड्राफ्ट का 90% तक उधार ले सकते हैं।
- न्यूनतम FD राशि: 25,000 रुपये और फिक्स्ड डिपॉज़िट या सुपर सेवर फैसिलिटी पर ओवरड्राफ्ट न्यूनतम 6 महीने 1 दिन बाद लिया जा सकता है।
- फिक्स्ड डिपॉज़िट के बदले ओवरड्राफ्ट या एक ही व्यक्ति के नाम पर चल रहे डिपॉज़िट पर नेटबैंकिंग के ज़रिए सुपर सेवर सुविधा तुरंत प्राप्त किया जा सकता है।
फिक्स्ड डिपॉज़िट पर ओवरड्राफ्ट के लाभ
- जमाकर्ताओं को केवल निकाली गई राशि पर ब्याज देना होता है, जबकि उनकी शेष FD राशि पर ब्याज मिलता रहता है
- जमाकर्ता रोलओवर डिपॉज़िट की मैच्योरिटी से पहले मैच्योरिटी पीरियड, डिपॉज़िट, भुगतान निर्देश और रोलओवर मोड में बदलाव कर सकते हैं।
- जमाकर्ताओं के पास करेंट अकाउंट और सेविंग्स अकाउंट के बीच चुनने और अपनी FD से लिंक करने का विकल्प होता है
- एक ही व्यक्ति के नाम पर हो रखी FD पर ओवरड्राफ्ट सुविधा को नेटबैंकिंग के माध्यम से कैंसल किया जा सकता है।
NRE फिक्स्ड डिपॉज़िट
- अवधि: 1 साल से 10 साल
- डिपॉज़िटर्स अपनी एफडी के 90% तक के ओवरड्राफ्ट का लाभ उठा सकते हैं।
- नॉमिनेशन और स्वीप-इन की सुविधा उपलब्ध है।
- NRE फिक्स्ड डिपॉज़िट का प्रीमैच्योर विड्रॉल भी उपलब्ध है।
फॉरन करेंसी नॉन- रेजिडेंट अकाउंट (FCNR) फिक्स्ड डिपॉज़िट
- जमाकर्ता 6 फॉरन करेंसी में से किसी में भी राशि डिपॉज़िट कर सकते हैं – यूएस डॉलर (USD), पाउंड स्टर्लिंग (GBP), यूरो, ऑस्ट्रेलियन डॉलर (AUD), जापानी येन (JPY), और कैनेडियन डॉलर (CAD)
- योग्यता: भारतीय राष्ट्रीयता/ भारतीय मूल के एनआरआई
- मूलधन और ब्याज की पूरी राशि विदेशी मुद्रा में कंवर्ट की जा सकती है
- पूरी डिपाॉज़िट पर टैक्स में छूट
- अन्य एनआरआई के साथ जॉइंट अकाउंट खोला जा सकता है
- बैंक सुपर सेवर सुविधा भी प्रदान करता है, जहां जमाकर्ता अपने FCNR फिक्स्ड डिपॉज़िट अकाउंट पर एनआरओ सेविंग्स या करेंट अकाउंट पर ओवरड्राफ्ट प्राप्त कर सकते हैं।
- नॉमिनेशन की सुविधा उपलब्ध है
- न्यूनतम आरंभिक डिपॉज़िट- 1,000/- USD, 2,500/- GBP, 2,500/- यूरो, 7,50,000/- JPY, 1,000/- AUD, 1,000/- CAD
- न्यूनतम ऐड-ऑन डिपॉज़िट- 1,000/- USD, 2,500/- GBP, 2,500/- यूरो, 7,50,000/- JPY, 1,000/- AUD, 1,000/- CAD
- अवधि: 1-5 साल
यह भी पढ़ें: कंपनी/कॉरपोरेट फिक्स्ड डिपॉज़िट क्या होती है?
रेजिडेंट फॉरन करेंसी (RFC) फिक्स्ड डिपॉज़िट
योग्यता शर्तें
- एनआरआई जो 18 अप्रैल, 1992 को या उसके बाद भारत लौटे हैं
- जमाकर्ता भारत लौटने के पहले कम से कम लगातार 1 साल तक भारत से बाहर रहे हों
- जमाकर्ता भारत लौटने के बाद से भारत में स्थायी रूप से बस गए हैं।
विशेषताएं
- डिपॉज़िट चार अलग-अलग करेंसी में किया जा सकता है: यूएस डॉलर (USD), पाउंड स्टर्लिंग (GBP), यूरो और जापानी येन (JPY)
- जब तक आप अपना रेज़िडेंशियल स्टेटस स्पष्ट नहीं करते हैं, तब तक आपको मिलने वाले ब्याज पर टैक्स में छूट नहीं मिलेगी
- आरएफसी फिक्स्ड डिपॉज़िट अकांउट खोलने के लिए, जमाकर्ता भारत लौटने पर या तो विदेश से लाए गए पैसे का उपयोग स्वतंत्र रूप से कन्वर्ट की जाने वाली फॉरन करेंसी में कर सकते हैं या अन्य बैंकों में मौजूदा NRE या FCNR अकाउंट से फंड ट्रांसफर कर सकते हैं।
FD जिनको बीच में विड्रॉल नहीं किया जा सकता
- न्यूनतम एफडी राशि: 2 करोड़ रु. और उससे अधिक
- फ्लेक्सी अवधि:
- 2 करोड़ रु. से 5 करोड़ रु. की एफडी के लिए: 1 साल से 10 साल
- 5 करोड़ रु. और उससे अधिक: 89 दिन से 10 साल
- मासिक/तिमाही (तीन महीने में) ब्याज भुगतान विकल्प के साथ-साथ इंटरेस्ट रिइन्वेस्टमेंट की सुविधा
- ओवरड्राफ्ट और एडवांस की सुविधा उपलब्ध नहींं है।
एचडीएफसी बैंक एफडी कैलकुलेटर
अगर आप एचडीएफसी बैंक की कोई भी फिक्स्ड डिपॉज़िट स्कीम लेना चाहते हैं तो ये सुझाव दिया जाता है कि पैसाबाजार.कॉम पर एफडी कैलकुलेटर का उपयोग करके अनुमानित मैच्योरिटी राशि चेक कर लें। यह एक ऑनलाइन फ्री टूल है जिसके द्वारा आप जान सकते हैं कि आपको कितने पैसे, कितनी ब्याज दर पर, कितने समय के लिए निवेश करने पर कितना लाभ मिलेगा। FD कैलकुलेटर का इस्तेमाल करने के लिए यहां क्लिक करें।
FD पर लागू टीडीएस
एचडीएफसी FD योजनाओं (डोमेस्टिक) के ग्राहक को टीडीएस (TDS) के तहत टैक्स देना होगा (Tax on HDFC FD):
- 40,000 रु. से अधिक की ब्याज आय पर TDS काटा जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ये सीमा 50,000 रु. है
- यह लिमिट असेसमेंट ईयर 2020-21 से लागू है
- स्टैंडर्ड रेट 10% पर टैक्स काटा जाएगा
- अगर पैन कार्ड प्रदान नहीं किया जाता है, तो 20% तक टैक्स काटा जाएगा।
संबंधित प्रश्न (FAQs)
प्रश्न. ऑनलाइन HDFC एफडी को समय से पहले (प्रीक्लोज़) कैसे निकाले?
उत्तर: डिपॉज़िटर HDFC नेटबैंकिंग में लॉग इन कर अपने एचडीएफसी बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट को समय से पहले बंद कर सकते हैं। इसे बंद करने के लिए उन्हें सबसे पहले HDFC नेट बैंकिंग में कस्टमर आईडी और IPIN के ज़रिए लॉग-इन करना होगा। उसके बाद, एफडी के सेक्शन में डाकर “Liquidate Fixed Deposit ” का ऑप्शन चुनना होगा। इसके बाद, एफडी अकाउंट नबंर चुनने के बाद, दर्ज किए गए विवरण की पुष्टि करनी होगी और एफडी बंद हो जाएगी।
प्रश्न: क्या मैं किसी सीनियर सिटीज़न के साथ ज्वाइंट रेगुलर एफडी खोल सकता हूं?
उत्तर: आप किसी वरिष्ठ नागरिक के साथ ज्वाइंट एचडीएफसी एफडी खोल सकते हैं, बशर्ते वरिष्ठ नागरिक (60 वर्ष या उससे अधिक उम्र) एफडी अकाउंट का प्राइमरी डिपॉज़िटर हो।
प्रश्न. मेरा एचडीएफसी बैंक में अकाउंट नहीं है, क्या मैं फिर भी एफडी खोल सकता हूं?
उत्तर: जिन लोगों का एचडीएफसी बैंक में कोई अकाउंट नहीं है, वे बिना सेविंग्स अकाउंट के एचडीएफसी बैंक डायरेक्ट डिपॉज़िट एफडी स्कीम में निवेश कर सकते हैं।
प्रश्न: एचडीएफसी बैंक हेल्थकवर एफडी की ब्याज दरें कितनी हैं?
उत्तर: एचडीएफसी बैंक की रेगुलर एफडी पर जितना ब्याज दिया जाता है, उतना ही ब्याज हेल्थकवर एफडी में भी मिलता है।
प्रश्न: क्या मैं एचडीएफसी बैंक की हेल्थकवर एफडी में मासिक या क्वाटरली ब्याज पाने का विकल्प चुन सकता हूं?
उत्तर: आप एचडीएफसी बैंक की हेल्थकवर एफडी खोलते समय मासिक या क्वाटरली ब्याज पाने का विकल्प चुन सकते हैं। हालांकि, मासिक ब्याज पाने का विकल्प चुनने पर लागू ब्याज दर स्टैंडर्ड डिपॉज़िट रेट से कम होगी।
प्रश्न: एचडीएफसी बैंक हेल्थकवर एफडी खोलने के लिए तय उम्र कितनी है?
उत्तर: 18 से 59 वर्ष की उम्र के निवासी व्यक्ति एचडीएफसी बैंक हेल्थकवर एफडी खोलने के लिए योग्य हैं।
प्रश्न: क्या मैं अपनी एचडीएफसी बैंक हेल्थकवर एफडी को मैच्योरिटी से पहले निकाल सकता हूं?
उत्तर: आप अपनी एचडीएफसी बैंक हेल्थकवर एफडी को उसकी मैच्योरिटी से पहले निकाल सकते हैं। हालांकि, हेल्थकवर एफडी को समय से पहले बंद करने पर या फिर प्रीमैच्योर विड्रॉल करने पर उस पर मिलने वाला इंश्योरेंस कवर डि-एक्टिवेट कर दिया जाएगा।
प्रश्न: एचडीएफसी बैंक हेल्थकवर एफडी खोलने की प्रक्रिया क्या है?
उत्तर: डिपॉज़िटर बैंक की नेट बैंकिंग सुविधा के माध्यम से एचडीएफसी बैंक हेल्थकवर एफडी ऑनलाइन खोल सकते हैं।
प्रश्न: क्या एचडीएफसी बैंक हेल्थकवर एफडी की ब्याज पर टीडीएस लगता है?
उत्तर: एचडीएफसी बैंक हेल्थकवर एफडी पर मौजूदा वैधानिक दिशानिर्देशों के अनुसार टीडीएस लागू होगा।
प्रश्न: एचडीएफसी बैंक हेल्थकवर एफडी में मिलने वाले हॉस्पिटल कैश कवर की वैधता कितनी अवधि की है?
उत्तर: एचडीएफसी बैंक हेल्थकवर एफडी के माध्यम से दिया जाने वाला हॉस्पिटल कैश कवर एफडी खोलने की तारीख से 1 वर्ष के लिए वैध है।
प्रश्न: क्या मुझे पहले वर्ष के लिए हॉस्पिटल कैश कवर के लिए कोई प्रीमियम देना होगा?
उत्तर: आपको पहले वर्ष हॉस्पिटल कैश कवर के लिए कोई प्रीमियम नहीं देना होगा।
प्रश्न: क्या मैं अपनी मौजूदा एचडीएफसी बैंक एफडी की अवधि बदल सकता हूं?
उत्तर: एक बार फिक्स्ड डिपॉज़िट खाता खुल जाने के बाद आप अवधि नहीं बदल सकते। अगर आप अलग अवधि चुनना चाहते हैं, तो आपको अपनी मौजूदा FD को समय से पहले बंद करना होगा और बंद होने वाली राशि का इस्तेमाल करके मनचाही अवधि के साथ नई FD खोलनी होगी।
प्रश्न: क्या मैं किसी नॉन-सीनियर सिटीज़न के साथ HDFC बैंक में ज्वाइंट टैक्स सेविंग एफडी खोल सकता हूं?
उत्तर: आप किसी नॉन-सीनियर सिटीज़न के साथ HDFC बैंक में ज्वाइंट टैक्स सेविंग एफडी खोल सकते हैं, बशर्ते पहला डिपॉज़िटर वरिष्ठ नागरिक (60 वर्ष या उससे अधिक आयु का) हो। ध्यान दें कि उस टैक्स सेविंग एफडी के लिए टैक्स डिडक्शन का दावा केवल उसके पहले धारक द्वारा ही किया जा सकता है।
प्रश्न: एचडीएफसी बैंक स्वीप-इन सुविधा का लाभ उठाने की प्रक्रिया क्या है?
उत्तर: डिपॉज़िटर नेटबैंकिंग के माध्यम से फिक्स्ड डिपॉजिट टैब के अंतर्गत ‘Fixed Deposit Sweep-In’ पर क्लिक करके एचडीएफसी बैंक स्वीप-इन सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। डिपॉज़िटर को सेविंग्स अकाउंट नंबर पर क्लिक करना होगा और उस एफडी नंबर को चुनना होगा जिसे वे स्वीप-इन के लिए लिंक करना चाहते हैं। ध्यान दें कि एचडीएफसी स्वीप-इन सुविधा चुनने के लिए नेटबैंकिंग सुविधा केवल सिंगल अकाउंट होल्डर के लिए उपलब्ध है। अन्य कस्टमर्स को इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए एचडीएफसी बैंक के ब्रांच में जाना होगा।
प्रश्न: क्या मैं अपनी स्वीप-इन सुविधा से कई एचडीएफसी बैंक एफडी को लिंक कर सकता हूं?
उत्तर: आप अपनी स्वीप-इन सुविधा से कई एचडीएफसी बैंक एफडी को लिंक कर सकते हैं।
प्रश्न. HDFC बैंक FD में किस अवधि के लिए अधिकतम ब्याज़ दिया जाता है?
उत्तर: वर्तमान में, HDFC बैंक आम नागरिकों को 7.40% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.90% की अधिकतम ब्याज़ प्रदान करता है।
प्रश्न. क्या एचडीएफसी फिक्स्ड डिपॉज़िट खोलते समय पैन कार्ड की जानकारी प्रदान करना ज़रूरी है?
उत्तर: फिक्स्ड डिपॉज़िट स्कीम में निवेश करते समय बैंक के साथ पैन संबंधी जानकारी शेयर करना ज़रूरी है। अगर पैन कार्ड नहीं दिया जाता , तो निम्नलिखित परिणाम होंगे:
- टीडीएस 20% (सामान्य दरों के 10% के बजाय) पर काटा जाएगा।
- टीडीएस सर्टिफिकेट बैंक द्वारा प्रदान नहीं किया जाएगा
- आईटीआर फाइल करते समय आप अपना निवेश नहीं दिखा पाएंगे क्योंकि यह आपके पैन से लिंक नहीं होगा।
प्रश्न. क्या FD की मैच्योरिटी अवधि बदली सकती है?
उत्तर: नहीं, एक बार एफडी लेने के बाद अवधि नहीं बदली जा सकती।
प्रश्न. क्या मैं अपनी पहले से एक्टिव एचडीएफसी फिक्स्ड डिपॉज़िट स्कीम में अधिक निवेश कर सकता हूं?
उत्तर: नहीं, फिक्स्ड डिपॉज़िट में एक बार ही निवेश किया जा सकता है। इसका मतलब है कि ब्याज दरों के साथ-साथ द्वारा जमा की गई राशि भी फिक्स्ड रहती है। हालांकि, अगर आप फिक्स्ड दरों पर ब्याज अर्जित करते हुए अपने निवेश को बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको रेकरिंग डिपॉज़िट के बारे में सोचना चाहिए।