ICICI बैंक की एफडी दरें (प्रति वर्ष) |
|
अधिकतम स्लैब रेट | 7.25% (15 महीने – 2 साल के लिए) |
1 साल के लिए | 6.70% |
2 साल के लिए | 7.25% |
3 साल के लिए | 7.00% |
4 साल के लिए | 7.00% |
5 साल के लिए | 7.00% |
टैक्स सेविंग एफडी | 7.00% |
* ब्याज दरें 28 मार्च 2025 को अपडेट की गई हैं।
ICICI बैंक एफडी की ब्याज दरें
3 करोड़ रु. से कम तक के डोमेस्टिक/NRO फिक्स्ड डिपॉज़िट की ब्याज दरें
अवधि | ब्याज दरें (प्रति वर्ष) | |
आम नागरिक | वरिष्ठ नागरिक | |
7 दिन से 29 दिन | 3.00% | 3.50% |
30 दिन से 45 दिन | 3.50% | 4.00% |
46 दिन से 60 दिन | 4.25% | 4.75% |
61 दिन से 90 दिन | 4.50% | 5.00% |
91 दिन से 184 दिन | 4.75% | 5.25% |
185 दिन से 270 दिन | 5.75% | 6.25% |
271 दिन से 1 साल | 6.00% | 6.50% |
1 साल से 15 महीने | 6.70% | 7.20% |
15 महीने से 18 महीने | 7.25% | 7.85%* |
18 महीने से 2 साल | 7.25% | 7.75% |
2 साल 1 दिन से 5 साल | 7.00% | 7.50% |
5 साल 1 दिन से 10 साल | 6.90% | 7.40% |
*ब्याज दरें 19 मार्च 2025 से लागू हैं।
*15 महीने से 18 महीने के लिए खोली गई 3 करोड़ रु. से कम की एफडी पर वरिष्ठ नागिरकों 0.60% का अतिरिक्त ब्याज दिया जाएगा।
नोट:
- NRE दरें केवल 1 साल और उससे ज्यादा की अवधि के लिए लागू होती हैं।
- वरिष्ठ नागरिक दरें केवल टर्म डिपॉज़िट पर लागू होती हैं।
ICICI बैंक टैक्स सेवर डिपॉज़िट
अवधि | सामान्य नागरिक | वरिष्ठ नागरिक |
5 साल का टैक्स सेवर डिपॉज़िट | 7.00% | 7.50% |
3 करोड़ से 5 करोड़ रु. तक के डोमेस्टिक/NRO/NRE फिक्स्ड डिपॉज़िट की ब्याज दर
अवधि | ब्याज दरें (प्रति वर्ष) | |
आम नागरिक | वरिष्ठ नागरिक | |
7 दिन से 29 दिन | 4.75% | 4.75% |
30 दिन से 45 दिन | 5.50% | 5.50% |
46 दिन से 60 दिन | 5.75% | 5.75% |
61 दिन से 90 दिन | 6.00% | 6.00% |
91 दिन से 120 दिन | 6.50% | 6.50% |
121 दिन से 184 दिन | 6.50% | 6.50% |
185 दिन से 270 दिन | 6.85% | 6.85% |
271 दिन से 1 साल | 7.00% | 7.00% |
1 साल से 389 दिन | 7.30% | 7.30% |
390 दिन से 15 महीने | 7.25% | 7.25% |
15 महीने से 18 महीने | 7.25% | 7.85% |
18 महीने से 2 साल | 7.25% | 7.75% |
2 साल 1 दिन से 5 साल | 7.00% | 7.50% |
5 साल 1 दिन से 10 साल | 6.90% | 7.40% |
नोट:
- ब्याज दरें 19 मार्च, 2025 को अपडेट की गई हैं।
- सिर्फ डोमेस्टिक टर्म डिपॉज़िट पर ही अतिरिक्त वरिष्ठ नागरिक दरें लागू होंगी। 1 साल या उससे अधिक की अवधि के लिए सिर्फ NRE दरें लागू होंगी।
5 करोड़ से 5.10 करोड़ रुपये तक के डोमेस्टिक/NRO/NRE फिक्स्ड डिपॉज़िट की ब्याज दर
अवधि | ब्याज दरें (प्रति वर्ष) | |
आम नागरिक | वरिष्ठ नागरिक | |
7 दिन से 29 दिन | 4.75% | 4.75% |
30 दिन से 45 दिन | 4.75% | 6.00% |
46 दिन से 60 दिन | 4.75% | 5.75% |
61 दिन से 90 दिन | 4.75% | 6.00% |
91 दिन से 120 दिन | 4.75% | 6.50% |
121 दिन से 184 दिन | 4.75% | 6.50% |
185 दिन से 270 दिन | 4.75% | 6.85% |
271 दिन से 1 साल | 5.00% | 7.00% |
1 साल से 389 दिन | 5.00% | 7.30% |
390 दिन से 15 महीने | 5.00% | 7.25% |
15 महीने से 18 महीने | 5.00% | 7.85% |
18 महीने से 2 साल | 5.00% | 7.75% |
2 साल 1 दिन से 3 साल | 5.00% | 7.50% |
5 साल 1 दिन से 10 साल | 5.00% | 7.40% |
*ब्याज दरें 19 मार्च 2025 से लागू हैं।
FCNR फिक्स्ड डिपॉज़िट की ब्याज दरें
ब्याज दरें (प्रति वर्ष%) (अर्द्ध वार्षिक पेआउट वाले डिपॉज़िट व क्युमुलेटिव डिपॉज़िट के लिए) |
||||||||||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
अवधि | USD< 400000 | USD 400000 से <2500000 | USD 2500000 से<5000000 | USD 5000000 से <10000000 |
USD>= 10000000 | SGD | GBP | AUD | CAD< 550000 | CAD>= 550000 |
12 महीने < 24 महीने | 5.00 | 5.20 | 5.00 | 5.40 | 5.00 | 3.25 | 4.75 | 4.40 | 3.00 | 3.25 |
>= 24 महीने < 36 महीने | 4.00 | 4.00 | 4.00 | 4.00 | 4.00 | 2.75 | 4.00 | 3.75 | 2.50 | 2.50 |
>= 36 महीने < 48 महीने | 3.65 | 3.65 | 3.65 | 3.65 | 3.65 | NA | NA | NA | NA | NA |
>= 48 महीने < 60 महीने | 3.30 | 3.30 | 3.30 | 3.30 | 3.30 | NA | NA | NA | NA | NA |
60 महीने | 3.30 | 3.30 | 3.30 | 3.30 | 3.30 | NA | NA | NA | NA | NA |
*ब्याज दरें 18 मार्च, 2025 को अपडेट की गई हैं।
यह भी पढ़ें: एफडी के बदले क्रेडिट कार्ड कैसे लें?
RFC (निवासी विदेशी मुद्रा) फिक्स्ड डिपॉज़िट ब्याज दरें
ब्याज दरें (प्रति वर्ष%) | ||
करेंसी | USD |
GBP |
30 दिन से 6 महीने | 0.75 | 0.25 |
6 महीने से 1 साल | 1.00 | 0.50 |
12 महीने से 2 साल | 5.00 | 4.75 |
24 महीने से 3 साल | 4.00 | 4.00 |
3 साल | 3.65 | NA |
* ब्याज दरें 13 फरवरी 2025 को अपडेट की गई हैं।
यह भी पढ़ें: इन बैंकों से मिलेगा एफडी पर सबसे ज़्यादा ब्याज़
ICICI बैंक की FD योजनाओं के प्रकार
रेगुलर फिक्स्ड डिपॉज़िट
- इस FD को iMobile ऐप और इंटरनेट बैंकिग के ज़रिए तुरंत खोला जा सकता है।
- अवधि: 7 दिन से 10 साल
- डिपॉज़िट राशि: कम से कम 10,000 रु.
- FD की मूल राशि और ब्याज के 90% तक ओवरड्राफ्ट की सुविधा उपलब्ध है
- FD तोड़ने और पार्शल विड्रॉल की सुविधा उपलब्ध है
मनी मल्टीप्लायर FD
- इस योजना के तहत आपको FD पर उच्च ब्याज दरों के साथ सेविंग अकाउंट की सुविधा दी जाएगी
- इस योजना में FD अकाउंट को मौजूदा सेविंग अकाउंट से लिंक किया जाता है।अगर लिंक किए गए सेविंग अकाउंट की राशि 10,000 से कम होती है तो इंडिविजुअल कस्टमर्स को ऑटोमैटिक रिवर्स स्वीप की सुविधा मिलती है।
- लिंक किए गए FD की एक ही कस्टमर आईडी होगी और सेविंग अकाउंट कस्टमर के लिए न्यूनतम अवधि 1 साल होगी
- FD को लास्ट-इन-फर्स्ट आउट (LIFO) के आधार पर तोड़ा जाएगा
- इस FD में ऑटो-रिन्युअल की सुविधा उपलब्ध है
- ओरिजनल अवधि के समान ही डिपॉज़िट को रिन्यू किया जाएगा
ICICI बैंक टैक्स सेवर एफडी
- इस योजना के तहत आपको आयकर अधिनियम की धारा 80C के अंतर्गत टैक्स में 1.5 लाख रु.तक की छूट का लाभ मिलेगा
- न्यूनतम डिपॉज़िट : 10,000 रु.
- अवधि: 5 साल
- ब्याज भुगतान विकल्प: मासिक, क्वाटरली और मूल राशि में ब्याज का निवेश
- FD तोड़ने और ऑटो-रिन्युअल की सुविधा उपलब्ध नहीं है
- ब्याज पर टैक्स लागू होगा
ICICI बैंक एफडी के बदले ओवरड्राफ्ट
- उद्देश्य: बिना एफडी तोड़े अचानक आने वाली पर्सनल और बिज़नेस संबंधित फाइनेंशियल ज़रूरतों को पूरा करने के लिए यह स्कीम प्रदान की जाती हैं।
- डिपॉज़िटर्स अपनी एफडी राशि का 90% तक लोन(मूल राशि और ब्याज समेत) ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें: वरिष्ठ नागरिकों को FD पर कितना ब्याज मिलता है? जानें
अनिवासी भारतीयों (NRIs) के लिए ICICI बैंक की FD योजनाएं
NRE FD अकाउंट
- NRE FD आपकी फॉरेन इनकम को डिपॉज़िट करने का ऑप्शन प्रदान करती है
- मूल राशि और ब्याज दोनो को विदेशी मुद्रा में कंवर्ट किया जा सकता है
- FD के बदले लोन: फिक्स्ड डिपॉज़िट के 90% तक की राशि पर लोन लिया जा सकता है
- न्यूनतम जमा राशि: 25,000 रु.
- कार्यकाल: 1 साल से 10 साल
- मैच्योरिटी पर मूल राशि और ब्याज का ऑटो-रिन्युअल
NRO FD अकाउंट
- इस FD योजना के तहत आप भारत में अर्जित धन पर उच्च रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं
- भारतीय निवासियों और अनिवासियों के साथ जॉइंट अकाउंट खोला जा सकता है
- न्यूनतम जमा राशि: 25,000 रु.
- अवधि: 7 दिन से 10 साल
- वर्तमान वित्त वर्ष में मिले ब्याज को विदेशी मुद्रा में बदला जा सकता है (कर काटने के बाद)। हर वित्त वर्ष में एक बार NRO अकाउंट की राशि में से 1 मिलियन USD को विदेशी मुद्रा में कंवर्ट किया जा सकता है
- FD के बदले लोन: फिक्स्ड डिपॉज़िट के 90% तक की राशि जितना लोन लिया जा सकता है
- मैच्योरिटी पर मूल राशि और ब्याज को फिर से निवेश किया जाएगा
- इस डिपॉज़िट पर जो ब्याज मिलेगा उस पर TDS लागू होगा। आप इस TDS को कम करने के लिए डबल टैक्सेशन अवॉयडेंस एग्रीमेंट (DTAA) की सुविधा का फायदा उठा सकते हैं।
- अपने NRO अकाउंट पर DTAA की सुविधा लेने के लिए आपको सेल्फ-डिक्लरेशन, सेल्फ अटेस्टेट पैन कार्ड कॉपी, फॉर्म 10F और वर्तमान साल के लिए टैक्स रेसिडेंसी सर्टिफिकेट (TRS) प्रदान करनी होगी।
NRO टैक्स सेवर
- इस योजना के तहत आपको आयकर अधिनियम की धारा 80C के अंतर्गत टैक्स में 1.5 लाख रु. तक की छूट दी जाएगी
- न्यूनतम जमा राशि: 25,000 रु.
- अधिकतम जमा राशि: 1.5 लाख रुपये
- अवधि: 5 साल की लॉक-इन अवधि
- ब्याज भुगतान विकल्प : मासिक, क्वाटरली या मूल राशि में ब्याज को निवेश कर दिया जाएगा
- जॉइंट होल्डर ऑप्शन: भारतीय निवासी या अनिवासी भारतीयों के साथ जॉइंट अकाउंट खोला जा सकता है
- वर्तमान वित्त वर्ष में मिले ब्याज को विदेशी मुद्रा में बदला जा सकता है (टैक्स काटने के बाद)। हर वित्त वर्ष में एक बार NRO अकाउंट की राशि में से 1 मिलियन USD को विदेशी मुद्रा में कंवर्ट किया जा सकता है
- इस डिपॉज़िट पर जो ब्याज मिलेगा उस पर TDS लागू होगा। आप इस TDS को कम करने के लिए डबल टैक्सेशन अवॉयडेंस एग्रीमेंट (DTAA) की सुविधा का फायदा उठा सकते हैं।
- FD तोड़ने और ऑटो-रिन्युअल की सुविधा उपलब्ध है
- FD पर केवल 1 बार एकमुश्त डिपॉज़िट किया जा सकता है
यह भी पढ़ें: इन बैंकों से मिलेगा एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज
फिक्स्ड डिपॉज़िट का प्रीमैच्योर विड्रॉल – पेनल्टी चार्जस
जिस अवधि के लिए FD बैंक के साथ और कॉन्ट्रैक्टिड रेट पर रखी गई थी उस दौरान लागू दरों के आधार पर ब्याज दरों को कैलकुलेट किया जाएगा। नीचे दिए गए टेबल पर लागू पेनल्टी रेट के बारे में बताया गया है:
डिपॉज़िट की अवधि | पेनल रेट्स | |
5 करोड़ रु. से कम की डिपॉज़िट | 5 करोड़ और उससे अधिक की डिपॉज़िट | |
1 साल से कम | 0.50% | 0.50% |
1 साल से 5 साल | 1.00% | 1.00% |
5 साल या उससे अधिक | 1.00% | 1.50% |
ICICI एफडी कैलकुलेटर
ऊपर बताई गई किसी भी आईसीआईसीआई बैंक फिक्स्ड डिपॉज़िट योजना (ICICI Fixed Deposit Scheme) पर निवेश करते समय संभावित रिटर्न की जांच करने के लिए पैसाबाज़ार.कॉम पर उपलब्ध FD कैलकुलेटर का इस्तेमाल करें। एफडी कैलकुलेटर एक ऑनलाइन फ्री-टू-यूज़ टूल है, जो निश्चित अवधि के लिए फिक्स्ड डिपॉज़िट योजना में निवेश करने पर मिलने वाली मैच्योरिटी राशि कैलकुलेट करता है।
ICICI बैंक की एफडी पर लगने वाला TDS
ICICI बैंक की एफडी पर मिलने वाली ब्याज दरों पर आयकर अधिनियम, 1961 के अंतर्गत टैक्स लागू होता है, इसे टैक्स डिडक्शन एट सोर्स या टीडीएस के रूप में जाना जाता है। ICICI एफडी पर टीडीएस कटौती को समझने के लिए नीचे दिए गए बिंदुओं को पढ़ें:
- फिक्स्ड डिपॉज़िट में 40,000 रूपये और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 50,000 रुपये तक के अर्जित ब्याज पर कोई भी टीडीएस नहीं काटा जाएगा।
- लेकिन 40,000 रुपये (वरिष्ठ नागरिकों के लिए 50,000 रुपये) से ज़्यादा के अर्जित ब्याज पर 10% TDS की कटौती की जाएगी।
- पैन जमा नहीं करने पर 20% टीडीएस काटा जाएगा।
- अगर आपकी सालाना आय 2.5 लाख रु. तक है तो टीडीएस कटौती से बचने के लिए फॉर्म 15G और वरिष्ठ नागरिक फॉर्म 15H जमा किया जा सकता है।
- NRO FDs में इन्वेस्ट करने वाले एनआरई के लिए 30% टैक्स लागू होता है।
संबंधित प्रश्न (FAQs)
प्रश्न: अगर मैं अपने ICICI एफडी अकाउंट को अकाउंट खोलने के 7 दिनों के भीतर बंद कर देता हूं, तो मुझे कौन-कौन से चार्ज़ेस देने होंगे?
उत्तर: ऐसा करने पर आपको अपनी एफडी पर कोई ब्याज नहीं मिलेगा और 7 दिन से पहले एफडी को बंद करने पर बैंक कोई प्रीमैच्योर विड्रॉल चार्ज़ेस नहीं वसूलता।
प्रश्न: ICICI बैंक एफडी पर मिलने वाले ब्याज को कैसे कैलकुलेट करता है?
उत्तर: अगर कस्टमर ICICI बैंक में कुमुलेटिव एफडी खोलते हैं तो इंटरेस्ट को हर तीन महीने में कैलकुलेट किया जाएगा और कंपाउंडिंग के बाद इसे मूल राशि में फिर से इंवेस्ट किया जाएगा। अगर कस्टमर तीन महीने में ब्याज प्राप्त करने के विकल्प के साथ रेगुलर एफडी चुनता है, तो डिपॉज़िट राशि पर हर क्वाटर के अंत में सिंपल इंटरेस्ट का भुगतान किया जाएगा। वहीं अगर कस्टमर ने मासिक रूप से ब्याज प्राप्त करने के विकल्प के साथ रेगुलर एफडी चुना है, तो ब्याज डिस्काउंट वैल्यू पर हर महीने के अंत में दिया जाएगा। शॉर्ट टर्म एफडी के मामले में सिंपल इंटरेस्ट का भुगतान किया जाएगा।
प्रश्न: आईसीआईसीआई बैंक एफडी अकाउंट से कितने गुणाकों में पैसे निकाल सकते हैं?
उत्तर : आप अपने आईसीआईसीआई बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट अकाउंट से 1,000 रुपये के गुणाकों में पैसे निकाल सकते हैं।
प्रश्न: आईसीआईसीआई फिक्स्ड डिपॉजिट खाता खोलने की तारीख से 7 दिनों के भीतर बंद कर देने पर कितना चार्ज लगेगा ?
उत्तर: अगर आप एफडी की तारीख से 7 दिनों के भीतर अपना आईसीआईसीआई बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट अकाउंट बंद कर देते हैं तो बैंक इस पर प्री-मैच्योर क्लोजर चार्ज नहीं लगाएगा। हालांकि आपको आपके जमा पर कोई इंटरेस्ट भी नहीं मिलेगा।
प्रश्न. ICICI बैंक में एफडी खोलने पर सीनियर सिटीज़न को कौन-से बेनिफिट्स मिलते हैं?
उत्तर: ICICI बैंक सीनियर सिटीज़न को एफडी कराने पर रेगुलर एफडी दरों पर 0.50% का अतिरिक्त ब्याज प्रदान करता है। इसके अलावा बैंक, 15 महीने से 18 महीने की एफडी पर वरिष्ठ नागिरकों को 50 bps के अतिरिक्त ब्याज पर 10 bps का अतिरिक्त ब्याज प्रदान करता है।
प्रश्न. क्या FD कैलकुलेटर सटीक मैच्योरिटी राशि की जानकारी देता है?
उत्तर: एफडी कैलकुलेटर (FD Calculator) से बैंक के फिक्स्ड डिपॉज़िट में निवेश करने पर मिलने वाली मैच्योरिटी अमाउंट का ठीक- ठाक अनुमान लगाया जा सकता है। हालांकि, वास्तविक राशि, ICICI बैंक के एफडी दरों में होने वाले उतार-चढ़ाव जैसे कई कारकों की वजह से अलग हो सकती है।