HDFC बैंक लोन अगेंस्ट म्यूचुअल फंड हाइलाइट्स | |
ब्याज दर | आवेदक की क्रेडिट प्रोफाइल के अनुसार |
लोन राशि | ₹50,000 से ₹1 करोड़ |
LTV रेश्यो | डेट म्यूचुअल फंड के लिए: गिरवी रखे फंड की NAV का 80% तक
इक्विटी म्यूचुअल फंड के लिए: गिरवी रखे फंड की NAV का 60% तक |
लोन का प्रकार | ओवरड्रॉफ्ट |
प्रोसेसिंग फीस | ओवरड्रॉफ्ट लिमिट का 0.50% तक (न्यूनतम: ₹500; अधिकतम ₹1,500) |
प्रीपेमेंट/फोरक्लोज़र चार्जेस | शून्य |
HDFC बैंक लोन अगेंस्ट म्यूचुअल फंड ब्याज दरें
एचडीएफसी बैंक ने लोन अगेंस्ट म्यूचुअल फंड (LAMF) स्कीम्स की ब्याज दरों के बारे में नहीं बताया है। हालांकि ब्याज दरें इस्तेमाल की जाने वाली राशि (विड्रॉल अमाउंट) पर ली जाएगी न कि सैंक्शन लिमिट पर। इसके अलावा ब्याज की गणना प्रति दिन की बकाया राशि के हिसाब से कैलकुलेट की जाती है, जो उधारकर्ता के लोन खाते से माह के अंतिम तारीख को काट ली जाती है।
HDFC बैंक लोन अगेंस्ट म्यूचुअल फंड की फीस व चार्जेस
प्रोडक्ट | चार्जेस |
प्रोसेसिंग फीस | लिमिट का 0.50% तक (न्यूनतम: ₹500; अधिकतम ₹ 1,500) |
इनहेंसमेंच केस | ₹500 |
स्टाम्प ड्यूटी और अन्य सांविधिक चार्जेस | राज्य में लागू कानून अनुसार |
HDFC बैंक लोन अगेंस्ट म्यूचुअल फंड की विशेषताएं
- उद्देश्य- कोई भी निवेशक एचडीएफसी बैंक में अपने म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) को गिरवी रखकर HDFC LAMF ले सकते हैं, जो ओवरड्रॉफ्ट लिमिट के रुप में मिलेगा। इस सुविधा के तहत निवेशक एमएफ को बेचे बिना पैसों की ज़रूरत को पूरा कर सकते हैं। हालांकि लोन राशि का इस्तेमाल मार्केट एक्टिविटी, जुआ या अन्य किसी गैर-कानूनी काम के लिए खर्च नहीं किया जा सकता है।
- अवधि- एचडीएफसी बैंक ने लोन अगेंस्ट म्यूचुअल फंड की भुगतान अवधि के बारे में स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं बताया है। हालांकि अधिकतर बैंक LAMF के लिए 1 साल का समय देते हैं, जिसे प्रति वर्ष रिन्यूवल करवा सकते हैं। HDFC LAMF लोन अवधि और रिन्यूवल के बारे में अधिक जानकारी के लिए सीधे बैंक से संपर्क करें।
- लोन राशि- निवेशक अपने इक्विटी और डेट फंड के बदले लोन के लिए डिजिटल आवेदन कर सकता है, एचडीएफसी नेट बैकिंग के ज़रिए आवेदक शुरुआती 50,000 रु. से लोन प्राप्त कर सकते हैं। इक्विटी और म्यूचुअल फंड पर कितनी राशि तक लोन ले सकते हैं इसके बारे में नीचे बताया गया है:
Particulars | Loan Amount |
लोन अगेंस्ट इक्विटी म्यूचुअल फंड | ₹20 लाख तक |
लोन अगेंस्ट डेट म्यूचुअल फंड | ₹1 करोड़ तक |
- LTV रेश्यो-
कोलैटरल | LTV रेश्यो (आपके ओवरड्रॉफ्ट अकाउंट में) |
इक्विटी म्यूचुअल फंड | गिरवी रखे फंड की NAV का 50% तक |
डेट म्यूचुअल फंड | गिरवी रखे फंड की NAV का 80% तक |
एचडीएफसी लोन अगेंस्ट म्यूचुअल फंड की योग्यता शर्तें
एचडीएफसी बैंक निम्न योग्यता शर्तों वाले आवेदक को म्यूचुअल फंड के बदले लोन प्रदान करता है:
- आवेदक का बैंक में सिंगल सेविंग अकाउंट होना चाहिए
- आवेदक का HDFC नेट बैंकिंग यूजर आईडी और पासवर्ड होना चाहिए
- आवेदक के पास ट्रांसफर एजेंट के रूप में CAMS के साथ म्यूचुअल फंड में हिस्सेदारी होनी चाहिए। बैंक की वेबसाइट के अनुसार योग्य एसेट मैनेजमेंट कंपनियों की लिस्ट निम्नलिखित प्रकार है।
- आदित्य बिरला सन लाइफ म्यूचुअल फंड
- DSP ब्लैकरॉक म्यूचुअल फंड
- HDFC म्यूचुअल फंड
- HSBC म्यूचुअल फंड
- ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड
- IDFC म्यूचुअल फंड
- कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड
- L&T म्यूचुअल फंड
- SBI म्यूचुअल फंड
- टाटा कैपिटल म्यूचुअल फंड
- CAMS के साथ म्यूचुअल फंड का सिंगल होल्डर
HDFC लोन अगेंस्ट म्यूचुअल फंड के लिए ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स
एचडीएफसी बैंक 100% डिजिटली तरीके से लोन अगेंस्ट म्यूचुअल फंड प्रदान करता है इसलिए इस सुविधा का लाभ लेने के लिए किसी दस्तावेज़ की आवश्यकता नहीं होती है।