YES बैंक लोन अगेंस्ट म्यूचुअल फंड हाइलाइट्स | |
ब्याज दर | आवेदक के क्रेडिट प्रोफाइल अनुसार |
लोन राशि | ₹25,000 से ₹20 लाख |
LTV रेश्यो | सिक्योरिटी वैल्यू का 92% तक |
सुविधा के प्रकार | ओवरड्रॉफ्ट |
प्रोसेसिंग फीस | निर्धारित लिमिट का 0.50% तक |
एनुअल मैनटेनेंस चार्ज (AMC) | ₹3,000 तक |
प्रीपेमेंट/फोरक्लोजर चार्ज | शून्य |
यस बैंक लोन अगेंस्ट म्यूचुअल फंड ब्याज दरें
यस बैंक ने लोन अगेंस्ट म्यूचुअल फंड (LAMF) के लिए ब्याज दरों के बारे में नहीं बताया है। हालांकि ब्याज केवल इस्तेमाल की जाने वाली राशि पर लगता है न कि सैंक्शन लिमिट पर।
यस बैंक लोन अगेंस्ट म्यूचुअल फंड फीस व चार्जेस
विवरण | चार्जेस |
प्रोसेसिंग फीस | निर्धारित लिमिट का 0.50% तक |
एनुअल मैनेटेनेंस चार्ज (AMC) | ₹3,000 तक |
स्टाम्प ड्यूटी और अन्य चार्जेस | राज्य में लागू कानून अनुसार
बैंक प्रत्येक स्टाम्प पेपर/ई-स्टाम्प पेपर के लिए सेवा शुल्क के रूप में ₹125 (जीएसटी सहित) वसूलता है |
डिफॉल्ट की स्थिति में सिक्योरिटी बेचने पर | सिक्योरिटी वैल्यू का 1%, जोकि अधिकतम ₹10,000. (ट्रांजेक्शन चार्ज, ब्रोकरेज, अन्य संवैधानिक चार्जेस और लेवी (levies) जो भी उस वक्त लागू हो) |
फोरक्लोजर चार्ज | शून्य |
लीगल/क्लेक्शन चार्जेस | जो भी लागू हो |
प्लेज क्रिएशन चार्ज | ₹100 प्रति MF यूनिट सर्टिफिकेट (प्लेज, lien आदि) |
डीमैट चार्जेस | समय के अनुसार लागू |
ट्रांजेक्शन रिक्वेस्ट फॉर्म (TRF) प्रोसेसिंग | हर बार TRF प्रोसेस होने पर ₹200 |
ओवरड्रॉफ्ट लिमिट पर पीनल चार्जेस | ओवरड्यू अमाउंट पर 2% प्रति वर्ष की दर से शुल्क लगाया जाएगा जब तक कि वह चुकता न हो जाए, साथ ही खर्च राशि लिमिट के अंदर होनी चाहिए। लिमिट से अधिक खर्च वाली राशि पर कॉन्टैक्ट अनुसार इंटरेस्ट लगाया जाएगा। |
यस बैंक लोन अगेंस्ट म्यूचुअल फंड की विशेषताएं
- उद्देश्य- इस लोन से उधारकर्ता एप्लीकेशन फॉर्म में बताए गए उद्देश्यों की पूर्ति कर सकते हैं। हालांकि वह जुआ या गैर-कानूनी काम में लोन राशि का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। LAMF सुविधा से निवेशक अपने लॉन्ग टर्म निवेश को तोड़े बिना अपने शॉर्ट- मीडियम टर्म ज़रूरतों को पूरा कर सकते हैं। साथ ही अपने निवेश का पूरा लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
- लोन अवधि- यस बैंक ने लोन अगेंस्ट म्यूचुअल फंड की रिपेमेंट अवधि के बारे में नहीं बताया है। हालांकि अधिकतर बैंक 1 साल की अवधि के लिए LAMF सुविधा प्रदान करते हैं, जो कि आवेदक के भुगतान रिकार्ड के आधार पर साल में रिन्यू हो सकता है। यस बैंक LAMF के बारे में अधिक जानकारी के लिए सीधे बैंक से संपर्क करें।
- लोन राशि- यस बैंक इक्विटी और डेट फंड पर 25000 रु. से लेकर 20 लाख रु. तक लोन प्रदान करता है। लेकिन उधारकर्ता अपने मौजूदा अकाउंट में और अधिक सिक्योरिटी जमा करके लोन राशि बढ़ा सकते हैं। क्योंकि लोन राशि गिरवी रखे सिक्योरिटी के आधार पर तय होती है।
- LTV रेश्यो- LAMF उधारकर्ता गिरवी रखे सिक्योरिटिज की वैल्यू का 92% तक लोन प्राप्त कर सकते हैं।
यस बैंक लोन अगेंस्ट म्यूचुअल फंड की योग्यता शर्तें
यस बैंक से लोन अगेंस्ट म्यूचुअल फंड लेने के लिए निम्नलिखित योग्यता शर्तें पूरी करनी होगी
- आवेदक इंडिविजुअल होना चाहिए
- आवेदक का यस बैंक के साथ करंट अकाउंट होना चाहिए
- आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए
यस बैंक लोन अगेंस्ट म्यूचुअल फंड: आवश्य दस्तावेज़
यस बैंक से लोन अगेंस्ट म्यूचुअल फंड लेने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी
- एड्रेस प्रूफ
- लेटेस्ट डीमैट अकाउंट स्टेटमेंट
- पैन कार्ड (PAN Card)
- पिछले 2 साल का इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर)
- क्लाइंट मास्टर लिस्ट
- स्टॉक ऐस अकाउंट ओपनिंग डॉक्यूमेंट और KYC दस्तावेज़
- हालिया पासपोर्ट साइज फोटो
- पिछले 3 माह का बैंक स्टेटमेंट (आपके प्राइमरी बैंक अकाउंट का)