इक्विटी म्यूचुअल फंड अधिक रिटर्न/ लाभ कमाने के उद्देश्य से विभिन्न कंपनियों के इक्विटी और इक्विटी से जुड़ें इंस्ट्रूमेंट में निवेश करता है। ये म्यूचुअल फंड लम्बे समय में डेट फंड और फिक्स्ड डिपॉज़िट की तुलना में अधिक रिटर्न कमाते हैं।
इक्विटी म्यूचुअल फंड क्या है?
एक इक्विटी म्यूचुअल फंड मुख्य रूप से कंपनियों के शेयरों / स्टॉक में निवेश करता है। आयकर अधिनियम के अनुसार, इक्विटी फंड को एक ऐसे फंड के रूप में परिभाषित किया जाता है जो इक्विटी में अपनी संपत्ति का कम से कम 65% निवेश करते हैं। यह डेट और मनी मार्केट की सिक्योरिटीज़ में 0% -35% की राशि का निवेश कर सकता है। इस फण्ड में महंगाई दर से ज़्यादा लाभ देने की क्षमता है, इसमें जोखिम अधिक होता है।
भारत में सर्वश्रेष्ठ 5 इक्विटी म्यूचुअल फंड-2020
नीचे 5 सर्वश्रेष्ठ इक्विटी म्यूचुअल फंड की लिस्ट दी गई है, जिन्हें वर्ष 2020 में अच्छे निवेश विकल्प के रूप माना जा सकता है:
फंड का नाम | AUM (करोड़) | 1-वर्ष का रिटर्न | 3-वर्ष का रिटर्न | 5-वर्ष का रिटर्न |
मिरे एसेट इमर्जिंग ब्लूचिप फंड | ₹ 9,516 | ₹ 18.76 | ₹ 17.38 | ₹ 16.07 |
एक्सिस लॉन्ग टर्म इक्विटी फंड | ₹ 21,473 | ₹ 20.87 | ₹ 18.07 | ₹ 11.37 |
मिरे एसेट लार्ज कैप फंड | ₹ 16,873 | ₹ 13.88 | ₹ 15.48 | ₹ 11.60 |
एसबीआई (SBI) स्मॉल कैप फंड | ₹ 3,156 | ₹ 15.82 | ₹ 16.34 | ₹ 14.64 |
एक्सिस फोकस्ड 25 फंड | ₹ 9,110 | ₹ 21.66 | ₹ 19.50 | ₹ 13.12 |
(23 जनवरी 2020 तक का डेटा; सोर्स- वैल्यू रिसर्च)
मिराए एसेट इमर्जिंग ब्लूचिप फंड
लार्ज और मिड कैप फंड के रूप में, मिराए एसेट इमर्जिंग ब्लूचिप फंड बड़ी कैप कंपनियों में अपनी संपत्ति का 35-65% और मिड कैप कंपनियों में 35-65% निवेश करता है। फंड मैनेजर विकास करनी वाली कंपनियों में निवेश कर लम्बे समय में लाभ कमाने नीति के तहत काम करते हैं।
रिटर्न | 1-वर्ष का रिटर्न (%) | 3-वर्ष का रिटर्न (%) | 5-वर्ष का रिटर्न (%) |
फंड | 18.76% | 17.38% | 16.07% |
बेंचमार्क | 10.79% | 13.40% | 8.34% |
अगर आपने 5 वर्षों के लिए इस फंड में 2,00,000 रु. निवेश किए हैं, तो संचित फंड 4,21,337 रु. होगा (23 जनवरी को 16.07% CAGR को ध्यान में रखते हुए)
- फंड ने अपने सहयोगियों और बेंचमार्क से ज़्यादा शानदार प्रदर्शन किया है
- फंड के पोर्टफोलियो में 59 स्टॉक हैं जिसमें से मुख्य निवेश फाइनेंस, हेल्थकेयर, एनर्जी, FMCG और टैक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में किया है। फण्ड ने जिन मुख्य संस्थानों में निवेश किया है वो हैं, एचडीएफसी (HDFC) बैंक, आईसीआईसीआई (ICICI) बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और लार्सन एंड टुब्रो
- फंड में लार्ज और मिड कंपनियों दोनों कंपनियों में निवेश करता है, इस प्रकार ये उन व्यवसायों में निवेश करता है जहां अधिकतम लाभ की उम्मीद की जाती है। चाहे वो कंपनी लार्ज कैप हो या मिड कैप
- यह उन निवेशकों के लिए एक उपयुक्त निवेश विकल्प है जो लम्बे समय (5 से 7 वर्ष से अधिक) के लिए निवेश करना चाहते हैं
एक्सिस लॉन्ग टर्म इक्विटी फंड
यह एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है, जिसका उद्देश्य लम्बे समय में रिटर्न/ लाभ प्राप्त करना है। इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम (ELSS) होने की वजह से इस फण्ड में न्यूनतम तीन वर्ष के लिए निवेश करना होता है औरकमाए गए रिटर्न/ लाभ पर टैक्स छूट भी मिलती है।
रिटर्न | 3-वर्ष का रिटर्न (%) | 5-वर्ष का रिटर्न (%) |
फंड | 18.07 | 11.37 |
बेंचमार्क | 12.86 | 8.32 |
अगर आपने 7 वर्ष के लिए फंड में 1,00,000 रु. निवेश किए हैं, तो आपका संचित फंड 2,51,121 होगा (23 जनवरी 2020 तक 20.22% CAGR को ध्यान में रखते हुए)
- फंड ने लार्ज और मिड कैप कंपनियों में संतुलित रूप से निवेश किया है
- निवेश के लिए शेयरों को चुनते समय उनकी गुणवत्ता और लम्बे समय में रिटर्न/ लाभ कमने के उद्देश्य पर ध्यान दिया गया है
- फंड मैनेजर जिनेश गोपानी का कहना है कि, फंड ने तेज़ी से विकास किया है और भविष्य की संभावनाएं आकर्षक हैं
- इस फंड में न्यूनतम 500 रु. की राशि के साथ निवेश किया जा सकता है
मिराए एसेट लार्ज कैप फंड
मिराए एसेट लार्ज कैप फंड एक इक्विटी फण्ड है जो लम्बे समय के लिए के लिए लार्ज कैप कंपनियों की इक्विटी में निवेश करता है। ,ये फण्ड अपनी संपत्ति का लगभग 80% लार्ज कैप कंपनियों में निवेश करता है इसलिए ये फण्ड ज़्यादा स्थिर है।
रिटर्न | 1-वर्ष का रिटर्न (%) | 3-वर्ष का रिटर्न (%) | 5-वर्ष का रिटर्न (%) |
फंड | 13.88 | 15.48 | 11.60 |
बेंचमार्क | 10.67 | 13.82 | 8.12 |
अगर आपने 5 वर्षों के लिए इस फंड में 1,00,000 रु. निवेश किए हैं, तो संचित फंड 1,73,109 रु. होगा (23 जनवरी को 11.60% CAGR को ध्यान में रखते हुए)
- ट्रेलिंग रिटर्न के अनुसार, इस फंड ने 1 वर्ष, 3 वर्ष और 5 वर्ष की अवधि में अपने बेंचमार्क से बेहतर प्रदर्शन किया है
- फंड ने पानी संपत्ति का 15% मिड कैप कंपनियों में निवेश किया है, जिसका मतलब है फण्ड ने एक ही तरह के शेयर की खरीद नहीं की है
- फण्ड ने कई क्षेत्रों में निवेश किया है जैसे, बैंक, सॉफ्टवेयर, पेट्रोलियम प्रॉडक्ट, कंज़्यूमर नॉन-ड्यूरेबल और फाइनेंस
- यह उन निवेशकों के लिए सबसे अच्छा इक्विटी म्यूचुअल फंड हो सकता है जो लार्ज कंपनियों के शेयरों में अपना पैसा लगाने के इच्छुक हैं
एसबीआई (SBI) स्मॉल कैप फंड
यह फंड मुख्य रूप से निवेशकों को लम्बे समय में लाभ कमाने के अवसर प्रदान करने के लिए स्मॉल कैप स्टॉक में अपनी संपत्ति का न्यूनतम 65% निवेश करता है। 35% तक की संपत्ति अन्य इक्विटी (लार्ज / मिड कैप) या डेट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट में निवेश करता है।
रिटर्न | 1-वर्ष का रिटर्न (%) | 3-वर्ष का रिटर्न (%) | 5-वर्ष का रिटर्न (%) |
फंड | 15.82 | 16.34 | 14.64 |
बेंचमार्क | 1.33 | 3.62 | 4.26 |
अगर आपने 5 साल के लिए इस फंड में 2,00,000 रु. निवेश किए हैं, तो संचित फंड (23 जनवरी को 14.64% CAGR को ध्यान में रखते हुए)
- फंड मैनेजर ने निवेश के लिए बॉटम-अप इनवेस्टमेंट दृष्टिकोण को अपनाया है, मतलब निवेश के लिए क्षेत्र का प्रदर्षन ना देखते हुए कंपनी का प्रदर्शन देखना
- फंड के पोर्टफोलियो में 48 स्टॉक हैं जो इंजीनियरिंग, FMCG, फाइनेंस और कंस्ट्रक्शन क्षेत्र से हैं। फण्ड ने डिक्सन टेक्नोलॉजी, हॉकिन्स कुकर, जेके सीमेंट और हाटसन एग्रो प्रोडक्ट में निवेश किया है
- अच्छे रिटर्न/ लाभ के लिए निवेशकों को कम से कम 7 वर्ष के लिए अपने फंड को निवेश करना चाहिए
- यदि आप एक ऐसे निवेशक हैं जो अधिक रिटर्न/ लाभ के लिए अधिक जोखिम लेने के लिए तैयार है, तो एसबीआई (SBI) स्मॉल कैप फंड में निवेश के लिए आप विचार कर सकते हैं
एक्सिस फोक्स्ड 25 फंड
एक्सिस फोकस्ड 25 फंड, 25 कंपनियों में इक्विटी और इक्विटी से जुड़ी सिक्योरिटी में निवेश करके, निवेशकों को रिटर्न/ लाभ प्रदान करता है। मैनेजमेंट ने उन कंपनियों पर ध्यान केंद्रित किया है जो बाज़ार में उतार-चढ़ाव के माध्यम से महंगाई होने पर भी रिटर्न की देने की क्षमता रखती हैं।
रिटर्न | 1-वर्ष का रिटर्न %) | 3-वर्ष का रिटर्न %) | 5-वर्ष का रिटर्न %) |
फंड | 21.66 | 19.50 | 13.12 |
बेंचमार्क | 10.40 | 12.86 | 8.32 |
अगर आपने 5 वर्षों के लिए इस फंड में 3,00,000 रु. निवेश किए हैं, तो संचित फंड 5,55,671 रु. होगा (23 जनवरी को 13.12% CAGR को ध्यान में रखते हुए )
- बाज़ार के जोखिम को मैनेज करने के लिए फाइनेंस, कंज़्यूमर वस्तुएं , IT, ऑटोमोबाइल और एनर्जी जैसे क्षेत्र में फंड ने निवेश किया है
- चूंकि यह एक मल्टी-कैप फंड है, इसलिए फंड मैनेजर को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए, विभिन्न आकारों की कंपनियों में निवेश किया है। मुख्य पाँच कम्पनियाँ हैं, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और एवेन्यू सुपरमार्ट
- लम्बे समय के उद्देश्य जैसे बच्चों की पढ़ाई, रिटायरमेंट आदि के लिए निवेशक इस फंड को चुन सकते हैं
इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश के लाभ
अपनी संपत्ति को इक्विटी फंड में निवेश करने के कुछ फायदे इस प्रकार हैं:
- टैक्स लाभ: 1961 के आयकर अधिनियम की धारा 80C के अनुसार, इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम (ELSS) में निवेश करने पर सालाना 1.5 लाख रु. तक की टैक्स छूट मिलती है।
- न्यूनतम निवेश राशि: व्यक्ति सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) के माध्यम से प्रति माह 500 रु. की मामूली राशि के साथ इक्विटी फंड में अपना निवेश शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने इक्विटी फंड ने इक्विटी फण्ड के लिए अधिकतम एक्सपेंस रेश्यो 2.5% तय किया है, जो भविष्य में कम होने जा रहा है।
- अधिक रिटर्न प्राप्त करना: इक्विटी और इक्विटी से जुड़ें इंस्ट्रूमेंट में किए गए निवेश अधिक महंगाई में भी रिटर्न/ लाभ देने के लिए जाने जाते हैं।
- विविध पोर्टफोलियो: मार्केट कैपिटलाइजेशन में निवेश विभिन्न शेयरों के संपर्क में है जो जोखिम को कम करता है। पोर्टफोलियो में विविध स्टॉक होने से बाज़ार में उतार-चढ़ाव के माध्यम से फंड को आसानी से प्राप्त करने में मदद मिलती है।
- व्यावसायिक मैनेजमेंट: हर फंड (इंडेक्स फंड और एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स को छोड़कर) में एक योग्य मैनेजर होता है जो विभिन्न शेयरों पर रिसर्च करता है और अधिक रिटर्न देने वाले फंड में निवेश करना सुनिश्चित करता है।
- लिक्विडिटी: म्यूचुअल फंड से पैसों को निकालना या यूनिट को रिडीम करना बहुत आसान और सुविधाजनक है। ज़रूरत पड़ने पर, निवेशक अपने हिस्से की यूनिट को रिडीम कर सकते हैं/ बेच सकते हैं और एक सप्ताह के भीतर संबंधित बैंक अकाउंट में पैसा जमा हो जाता है। हालांकि यह ELSS वालों के लिए सही नहीं है।
इक्विटी फंड में कैसे निवेश करें?
इक्विटी फंड में विभिन्न तरीके से निवेश किया जा सकता है:
ऑफलाइन तरीका – फंड हाउस की नज़दीकी शाखा पर जाकर वांछित योजना में निवेश करना होगा। आपको सभी आवश्यक दस्तावेज़ जैसे कि पहचान प्रमाण, पता प्रमाण, रद्द किए गए चेक, पासपोर्ट साइज़ फोटो, पैन कार्ड और KYC दस्तावेज को साथ रखना होगा। आप ब्रोकर के माध्यम से भी ऑफलाइन निवेश कर सकते हैं। हालाँकि, यह तब एक रेगुलर फंड होगा और डारेक्ट फंड नहीं होगा। इसे एक ब्रोकरेज शुल्क की तरह समझें जो कि कुल निवेश राशि से काट लिया जाता है।
ऑनलाइन पोर्टल – अगर आप कमीशन और एजेंट के बिना निवेश करना चाहते हैं, तो आप पैसाबाज़ार.कॉम जैसी वेबसाइट को चुन सकते हैं और 1,700 से अधिक फंड की तुलना कर सकते हैं। आप उस फंड को चुन सकते हैं,जिसमें आप निवेश करना चाहते हैं। इसके साथ ही अपने निवेश के भविष्य के मूल्य का अनुमान लगाने के लिए SIP कैलकुलेटर या लम्पसम कैलकुलेटर का उपयोग करें।
संबंधित सवाल
प्रश्न. किसी फंड की नेट एसेट वैल्यू कैसे जान सकते हैं?
उत्तर: फंड की नेट एसेट वैल्यू (NAV) में शामिल लायबिलिटी को घटाकर तय की जा सकती है। एनएवी को फंड के डोमेन पर या अन्य फाइनेंस से जुड़ी वेबसाइट जैसे पैसाबाज़ार पर जाकर जान सकते हैं।
प्रश्न. मैं सबसे अच्छा इक्विटी म्यूचुअल फंड कैसे चुन सकता हूँ?
उत्तर: कई इक्विटी फंड हैं जो निवेश चुनने के फैसले को मुश्किल बनाते हैं। हालांकि, सबसे अच्छा इक्विटी म्यूचुअल फंड चुनने के लिए, आप कुछ बुनियादी कारकों पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं, जैसे- एक्सपेंस रेश्यो, वित्तीय लक्ष्य, जोखिम, अधिक टर्नओवर रेश्यो, AUM, नेट संपत्ति मूल्य आदि। बाज़ार में उतार-चढ़ाव के दौरान फंड की क्षमता का मूल्यांकन करने में निवेशकों की मदद करें।